फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lack of public toilets in the city, deteriorating sanitation system

Fatehabad News: शहर में सार्वजनिक शौचालय की कमी, खराब हो रही सफाई व्यवस्था

Sun, 23 Nov 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lack of public toilets in the city, deteriorating sanitation system
फतेहाबाद के पालिका बाजार में बंद किया गया शौचालय। संवाद
फतेहाबाद। मुख्य बाजार थाना रोड पर स्थित कार पार्किंग और पालिका बाजार के सार्वजनिक शौचालय बंद होने से नागरिकों, दुकानदारों और खासकर महिलाओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पालिका बाजार का शौचालय लगभग एक माह पहले जर्जर होने के कारण बंद कर दिया गया था, लेकिन इसके स्थान पर नया निर्माण नहीं किया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र और धर्मशाला रोड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी शौचालय की कमी देखी जा रही है। थाना रोड, धर्मशाला रोड और जवाहर चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर रोजाना हजारों लोग खरीदारी और व्यावसायिक कार्य के लिए आते हैं, लेकिन वहां सुविधाओं का अभाव शहर की स्वच्छता को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन

कार पार्किंग स्थल में बना शौचालय भी बंद होने के कारण नागरिकों को आस-पास लंबे समय तक सुविधाजनक विकल्प नहीं मिल पा रहे हैं। इससे न केवल स्वच्छता की समस्या बढ़ रही है, बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों की असुविधा भी बढ़ गई है। शहर में उचित और नियमित सार्वजनिक शौचालय निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि नागरिकों की मूलभूत जरूरतों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दुकानदार और राहगीर परेशान

शौचालय के बंद होने से दुकानदारों, बाजारों में काम करने वाले कर्मचारियों और खरीददारी के लिए आने वाली महिलाओं को हो रही है। दुकानदारों को साथ लगती चिल्ली झील के क्षेत्र में या फिर साथ लगते घरों में शौचालय के जाना पड़ता है। वहीं बाजार में खरीदारी करने वाले लोग खुले में पेशाब करते हैं, जिससे वहां गंदगी हो रही है। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से तुरंत इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। पालिका बाजार और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नए, स्वच्छ और आधुनिक शौचालयों का निर्माण करवाया जाए।
---
पिछले एक महीने से पालिका बाजार का शौचालय को बंद हैं। इससे लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है, खासकर महिलाओं को। बाजार में दूर-दूर तक शौचालय की सुविधा नहीं है। नगर परिषद को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
-श्याम दुकानकार, फतेहाबाद।
---
शहर के विकास और नागरिकों की सुविधा के लिए बुनियादी सुविधाओं का होना अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन को शौचालय निर्माण कार्य का मामला संज्ञान में लेना चाहिए। ताकि शहर के नागरिकों को हो रही इस मूलभूत असुविधा को दूर किया जा सके।
-गुरदीप सिंह, दुकानदार, फतेहाबाद।
---
शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शौचालय नहीं है। जवाहर चौक में भी शौचालय का निर्माण नहीं करवाया गया है। दुकानदारों को साथ लगती चिल्ली झील के क्षेत्र में जाना पड़ता है। नगर परिषद को शौचालय का निर्माण करवाना चाहिए।
-रवि उतरेजा, दुकानदार, फतेहाबाद।
---
पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में शौचालय का निर्माण नहीं करवाया गया है। इससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है। नगर परिषद को इस गंभीर समस्या की तरफ शीघ्र ध्यान देना चाहिए

-पवन नारंग, दुकानदार, फतेहाबाद।
:: संन्यास आश्रम रोड पर बूस्टिंग स्टेशन के पास जमीन है वहां पर शौचालय बनाने की बात चल रही है। वहीं शहर के अन्य स्थानों पर भी शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
-सतपाल सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed