{"_id":"64aaf4daeefd181997022b16","slug":"lab-equipment-will-be-purchased-in-77-schools-to-increase-practical-knowledge-of-science-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-1966-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विज्ञान का प्रायोगिक ज्ञान बढ़ाने के लिए 77 स्कूलों में खरीदे जाएंगे लैब उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विज्ञान का प्रायोगिक ज्ञान बढ़ाने के लिए 77 स्कूलों में खरीदे जाएंगे लैब उपकरण
विज्ञापन
फतेहाबाद का राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों की विज्ञान लैब एक बार फिर से अपडेट होने जा रही है। विद्यार्थियों में विज्ञान की प्रायोगिक जानकारी बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग स्कूलों में उपकरण खरीदेगा। इन उपकरणों के प्रेक्टिकल से विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई करवाई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी मिलेगी। शिक्षा विभाग ने जिले 77 सरकारी स्कूलों के लिए 22 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
स्कूल प्रिंसिपल साइंस लैब का सामान एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) के माध्यम से खरीद सकेंगे। जिले में विज्ञान संकाय वाले 33 सीनियर सेकेंडरी और 44 हाई स्कूलों को लैब सामान खरीदने के लिए 22 लाख रुपये जारी किए गए है। इन स्कूलों में मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब के लिए स्कूल की लोकल परचेज कमेटी उपकरण व सामग्री खरीद सकेगी। इन उपकरणों की खरीद के लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को 40-40 हजार और हाई स्कूलों में 20-20 हजार की राशि जारी की गई है।
सामान खरीद के लिए शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी
अधिकारियों की माने तो अधिकतर स्कूलों में लैब में विज्ञान उपकरणों की कमी है। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसके अलावा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में पीजीटी गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी व एसएमसी सदस्य और उच्च विद्यालयों में टीजीटी विज्ञान, टीजीटी गणित और एसएमसी सदस्य साइंस लैब उपकरण खरीदेंगे। अगर किसी स्कूल में अध्यापक नहीं है तो दूसरे स्ट्रीम के अध्यापकों की ड्यूटी स्कूल मुखिया द्वारा लगाई जाएग।
विज्ञापन
लैब के लिए इन सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को जारी हुआ बजट
खंड स्कूल
भट्टूकलां 5
भूना 6
फतेहाबाद 7
जाखल 2
रतिया 3
टोहाना 10
लैब के लिए इन हाई स्कूलों को जारी हुआ बजट
खंड स्कूल
फतेहाबाद 18
भट्टूकलां 6
भूना 8
जाखल 3
रतिया 05
टोहाना 04
कोट
जिले को स्कूल की संख्या के हिसाब से बजट दिया गया है। इससे विद्यार्थी सही तरीके से प्रायोगिक कर सकेंगे। स्कूलों में साइंस लैब उपकरण आने से विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी। विद्यार्थी आधुनिक तरीके से साइंस विषय के बारे में पढ़ सकेंगे।
-मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
कोट
यह विभाग का शानदार प्रयास है। इससे विद्यार्थियों में प्रायोगिक ज्ञान बढ़ेगी। जिन स्कूलों में बजट जारी किया गया है वे अपनी आवश्यकतानुसार एसएमसी के जरिये सामान खरीद सकेंगे।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद।