{"_id":"94ae2e51512bb07534fdc316aa6f52e1","slug":"kskht-kept-settled-actet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्त पहरे में निपट गया एचटेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्त पहरे में निपट गया एचटेट परीक्षा
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गृह जिले में पहली बार हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) रविवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई। हालांकि पूरे दिन दूसरे जिले से पेपर लीक की अफवाह से परीक्षार्थियों के चेहरे पर मायूसी दिखी। रविवार को हुई लेवल वन और टू की परीक्षा में 9657 में से 9074 ने परीक्षा दी और दोनों परीक्षाओं में 583 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
रविवार को प्रात:कालीन सत्र में लेवल-1 (प्राइमरी टीचर) और शाम को लेवल-2 (टीजीटी) परीक्षा आयोजित हुई।
लेवल वन परीक्षा 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। जिसमें 4345 परीक्षार्थियों ने भाग लेना था लेकिन इसमें 213 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लेवल टू की परीक्षा 18 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
विज्ञापन
जिसमें 5312 परीक्षार्थियों ने भाग लेना था लेकिन इसमें 370 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा के दूसरे दिन भी पुलिस का सख्त पहरा रहा। खासकर शहर में परीक्षा के दौरान नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर भी लगाए गए जोकि समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर किसी प्रकार की अनियमितता न हो यह सुनिश्चित किया गया। परीक्षा को नकल रहित बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कमरे में जैमर भी लगाए गए थे। इसके अलावा सभी परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
एसपी सहित 12 टीमों ने किया निरीक्षण:
रविवार को हुई परीक्षा में 12 उड़न दस्तों की टीमों ने नजर रखी जिसमें एसपी की टीम भी शामिल थी।
प्रशासन द्वारा 4 विशेष उड़न दस्ते भी लगाए गए, जिसमें अतिरिक्त उपायुक्त राजेश जोगपाल, एसडीएम संतलाल पचार, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, डीडीपीओ राजेश खोथ की टीमें शामिल रहीं। टीमों ने परीक्षा केंद्रों में जाकर जांच पड़ताल की और परीक्षा के सुचारू संचालन में मदद की।
इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा छ: टीमें भी लगाई गई जिन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा के सुचारू संचालन की देखरेख की।
महिला पुलिस कर्मी न होने से हुई परेशानी:
कई परीक्षा केंद्रों पर महिला पुलिस कर्मियों के न होने पर जांच के दौरान काफी दिक्कत हुई। एपेक्स पॉल्टिेक्निक में बनाए गए परीक्षा केंद्र में महिला पुलिस कर्मी नहीं दिखी।
जहां पर अकेली महिला स्टाफ लड़कियों के प्रमाण पत्र व अन्य जांच करती हुई नजर आई। इसके अलावा एंट्री गेट पर परीक्षार्थियों के कपड़ों की गहन जांच की गई। यहां तक कि उनके जुराबें भी उतरवा ली गई।
दिन-भर सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह से हुई परेशानी:
रविवार सुबह हुई लेवल वन की परीक्षा के दौरान ही व्ट्सअप पर मैसेज आने शुरू हो गए कि पेपर लीक हो गया है। जिसके बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर काफी मायूसी देखी गई और वह एक-दूसरे परीक्षा के बारे में पता लगाने में जुटे रहे। हालांकि पेपर लीक होनी खबर तो उड़ती रही लेकिन कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई।