{"_id":"6a3c1b9a10204e99b0079445","slug":"kisan-sabha-expresses-outrage-over-lathi-charge-in-chainat-village-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-156245-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसान सभा ने चानाैत गांव में लाठीचार्ज पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसान सभा ने चानाैत गांव में लाठीचार्ज पर जताई नाराजगी
Wed, 24 Jun 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। बैठक में भाग लेते किसान सभा सदस्य। संगठन
फतेहाबाद। अखिल भारतीय किसान सभा ने हांसी के चानाैत गांव में आधी रात को ग्रामीणों पर कथित लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन ने इस कार्रवाई को दमनकारी बताते हुए फतेहाबाद जिला इकाई ने भी गहरा रोष व्यक्त किया है।
किसान सभा के फतेहाबाद जिला प्रधान विष्णु दत्त और जिला सचिव मास्टर राजेंद्र प्रसाद ने यहां जारी संयुक्त बयान में कहा कि प्रशासन की ओर से ही लगाई गई जलापूर्ति पाइपलाइन की टी को हटाने के लिए ग्रामीणों पर बल प्रयोग निंदनीय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले लगभग डेढ़ महीने से चानाैत गांव के लोग पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। प्रशासन की उदासीनता के चलते ग्रामीणों को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तक पर बैठना पड़ा। समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर मास्टर हनुमान सिंह, सुभाष चंद्र भादु, रिछपाल सिंह, रामफल, सूरजभान आदि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।