फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kisan Andolan, Farmers sitting in concrete front on Rangoi drain in Fatehabad

Kisan Andolan: फतेहाबाद में रंगोई नाले पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे किसान, पंजाब में ट्रेन रोको आंदोलन शुरू

Thu, 15 Feb 2024 12:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Feb 2024 12:19 PM IST
सार

फतेहाबाद में टोहाना और रतिया में पंजाब बॉर्डर पर शांति है। यहां पर पंजाब की तरफ से किसान नहीं आए है। वहीं, पंजाब में किसानों के ट्रेन रोके जाने का असर यहां भी दिखेगा। किसानों द्वारा 4 बजे तक रेल रोके जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Kisan Andolan, Farmers sitting in concrete front on Rangoi drain in Fatehabad
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कूच को लेकर किसान तीसरे दिन भी फतेहाबाद के रतिया रोड पर गांव अयाल्की के पास रंगोई नाले पर डटे हुए है। किसानों ने यहां पर पक्का मोर्चा लगा लिया है। वहीं फतेहाबाद रोड पर किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए 10 लेयर से ज्यादा की बेरिकेडिंग की गई है। वहीं दोपहर एक बजे तक पगड़ी संभाल जट्टा की तरफ से जाट धर्मशाला में बैठक बुलाई गई है। बैठक में रणनीति पर फैसला होगा। अभी तक इस संगठन ने आंदोलन से दूरी बनाए हुई थी।

विज्ञापन


वहीं, टोहाना और रतिया में पंजाब बॉर्डर पर शांति है। यहां पर पंजाब की तरफ से किसान नहीं आए है। हालांकि प्रशासन की तरफ से किसानों को रोकने के लिए पूरी तरह से बेरिकेडिंग की गई है। पंजाब में किसानों के ट्रेन रोके जाने का असर यहां भी दिखेगा। लुधियान से हिसार, बठिंडा से दिल्ली और नांदेड से अमृतसर जाने वाली ट्रेन प्रभावित होंगी। किसानों द्वारा 4 बजे तक रेल रोके जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed