{"_id":"698632c5869b17f73f075d3d","slug":"kamal-was-involved-in-the-crime-after-coming-in-contact-with-the-girl-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-148200-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कमल बच्ची के संपर्क में आने के बाद वारदात में हुआ था शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कमल बच्ची के संपर्क में आने के बाद वारदात में हुआ था शामिल
Fri, 06 Feb 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना। डांगरा रोड स्थित गौरव ट्रेडिंग कंपनी पर बुधवार को फायरिंग करके लाखों रुपये की लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी उदित को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी उदित टेली सीखने टोहाना आता था उसी दौरान वह आरोपियों को संपर्क में आया।
जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी उदित करीब एक साल पहले बॉक्सर गैंग के कमल उर्फ बच्ची के संपर्क में आया था। आरोपी कमल रेस्टोरेंट बर्गर 13 पर फायरिंग के मामले में भी शामिल था। आरोपी उदित 21 साल का है और बीए पास है। उसके पिता एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी है। उदित की दो बहने हैं।
पुलिस के अनुसार उदित के पिता उसे एक कंप्यूटर संस्थान में टेली सीखने के लिए भेजा हुआ था। आरोपी जब टोहाना में पढ़ाई करने के लिए आता था तो इसी दौरान उसकी कमल उर्फ बच्ची से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों कई बार मिले और शराब का भी सेवन किया। इस वारदात में मुख्य आरोपी कमल उर्फ बच्ची ही है, पुलिस के अनुसार बॉक्सर गैंग अब सक्रिय नहीं है उसके अलग अलग हिस्से हो चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार उदित के खिलाफ पहले कोई केस दर्ज नहीं है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।