फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Just took a shot at Checker

बस के चैकर को मारी गोली

Sat, 27 Sep 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 27 Sep 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


गांव जांडली खुर्द के पास प्राइवेट बस के टिकट चैकर को मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना से हिसार रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सहकारी परिवहन समिति के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। डीएसपी विजय कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित करके नाढ़ोडी, मोचीवाली और उकलाना के लिए रवाना किया गया है। पुलिस बीट इंचार्ज बलदेव राज ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का हो सकता है।

विज्ञापन


दी राजली सहकारी परिवहन समिति लि. राजली की बस फतेहाबाद बस स्टैंड से 2 बजकर 5 मिनट पर चली थी। बस का मालिक राजबीर सिंह ड्राइविंग कर रहा था, जबकि कंडक्टर सुरेंद्र सिंह था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस जैसे ही जांडली बस स्टैंड पर पहुंची तो मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाब पोश युवकों ने खड़ी बस की अगली खिड़की के पास चैकर पारस बैनीवाल निवासी फरणकलां पर हमला बोल दिया। परिचालक सुरेंद्र सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने हवाई फायर किया, जिससे वह डरकर पीछे हट गया। पारस जैसे ही हमलावरों से छूटकर पीछे की खिड़की से बस में चढ़ने लगा तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी।

गोली कमर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ जाने के कारण हिसार रेफर कर दिया है। घायल पारस बैनीवाल ने बताया कि हमलावर युवकों की आयु 22 से 24 वर्ष के बीच थी। गोली मारने का उन्होंने कोई रंजिश का खुलासा नहीं किया है।


क्या कहते हैं एसएचओ
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बस चैकर को गोली क्यों मारी गई, इसको लेकर पुलिस जांच में लगी हुई है। आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न ठिकानों पर दाबिश देकर उनकी गिरफ्तारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed