{"_id":"6686fc0baa3655bd78021764","slug":"jewelery-recovered-in-case-of-theft-in-kulan-accused-of-buying-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-118919-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कुलां में हुई चोरी के मामले में आभूषण बरामद, खरीदने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कुलां में हुई चोरी के मामले में आभूषण बरामद, खरीदने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुलां। बीते दिनों कुलां स्थित एक घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और हजारों की नकदी चोरी करने के मामले का कुलां चौकी पुलिस ने चार दिन में पटाक्षेप कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी से रिमांड के दौरान बताए गए जेवर खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने उससे 9 तोले सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस मुख्य आरोपी से 70 हजार रुपये पहले ही बरामद कर चुकी है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस अब दोनों आरोपियों से चोरी के अन्य सोने के जेवर और नकदी बरामद करने के प्रयास में हैं।
गौरतलब है कि कुलां के दुकानदार मनोज कुमार ने 28 जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके परिवार के सभी लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। उसी दौरान पीछे से घर में घुसा चोर उनके कमरे की अलमारी से 20 तोले सोने के आभूषण सहित 95 हजार रुपये ले गया।
टोहाना सदर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि शिकायत के बाद कुलां चौकी पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपी टोहाना के कृष्णा कॉलोनी निवासी भरत नैन को मंगलवार को काबू कर लिया था। उसे न्यायालय में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान भरत नैन ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने उससे 70 हजार की नकदी बरामद की। साथ ही पूछताछ में आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया था कि उसने चोरी किए गए सोने के आभूषण कुलां निवासी अभिषेक को बेचे थे। पुलिस ने अभिषेक को भी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से 9 तोले सोने के गहने बरामद कर लिए हैं।