फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Janmashtami is today; markets are fragrant with adornments for Kanha, while outfits and swings add to the festive cheer

Fatehabad News: जन्माष्टमी आज, कान्हा के शृंगार से महके बाजार, पोशाकों और झूलों ने बढ़ाई रौनक

Thu, 03 Sep 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 03 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami is today; markets are fragrant with adornments for Kanha, while outfits and swings add to the festive cheer
शहर के थाना रोड पर जंमनाष्टमी को लेकर कान्हा व लड्डू गोपाल की पोशाकों से सजे बाजार। संवाद
फतेहाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर के मंदिरों और घरों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। वहीं, जन्माष्टमी से एक दिन पहले शहर के बाजारों में भी रौनक देखने को मिलीं।
विज्ञापन

लड्डू गोपाल के शृंगार के लिए रंग-बिरंगी पोशाकों, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, मालाओं और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही। चार मरला कॉलोनी, जवाहर चौक, धर्मशाला रोड, पुरानी तहसील चौक और थाना रोड स्थित बाजारों में जन्माष्टमी से संबंधित सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने पर्व को देखते हुए लड्डू गोपाल के छोटे से लेकर बड़े आकार के लिए अलग-अलग डिजाइन और कीमत की पोशाकें मंगाई हैं। सड़कों के किनारे भी अस्थायी दुकानें लग गई हैं। दुकानदार श्याम लाल, जमना देवी और विनोद कुमार ने बताया कि लड्डू गोपाल के लिए 100 से लेकर 2000 रुपये तक की पोशाकें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अष्टधातु से बनी पोशाकों की कीमत 3100 से 5100 रुपये तक है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय पीले रंग की पोशाकों की मांग सबसे अधिक है। इसके अलावा आकर्षक डिजाइन और कढ़ाई वाली पोशाकें भी लोगों को पसंद आ रही हैं।
----------

100 से 5000 रुपये तक के झूले बने आकर्षण

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को झूला झुलाने के लिए बाजार में कई तरह के झूले उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 100 से 5000 रुपये तक है। लकड़ी, स्टील और पीतल से बने झूलों के साथ मोतियों से सजाए गए झूले भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। शृंगार सामग्री में कंगन, मालाएं, मुकुट, मोरपंख और बांसुरी समेत अन्य सामान की भी खूब बिक्री हो रही है।

---------

राधा-कृष्ण की पोशाकों की भी मांग

जन्माष्टमी पर बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाने के लिए अभिभावक भी पोशाकों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में कान्हा की पीले रंग की पोशाकें 150 से 600 रुपये और राधा की पोशाकें 200 से 1000 रुपये तक उपलब्ध हैं। राधा की पोशाकें पीले, गुलाबी समेत कई रंगों में हैं। इनके साथ बच्चों के लिए मुकुट, मोरपंख और अन्य शृंगार सामग्री भी मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed