{"_id":"6ac6878127ea1d1d01072169","slug":"jamalpur-underpass-to-open-today-after-two-and-a-quarter-years-only-small-vehicles-allowed-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-162528-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सवा दो साल बाद आज से खुलेगा जमालपुर अंडरपास, छोटे वाहनों को ही मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सवा दो साल बाद आज से खुलेगा जमालपुर अंडरपास, छोटे वाहनों को ही मिलेगी एंट्री
Wed, 07 Oct 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
जमालपुर में तैयार अंडरब्रिज। संवाद
टोहाना। गांव जमालपुर शेखां से होकर रोजाना गुजरने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब सवा दो साल से बंद रेल अंडरपास से गुरुवार से आवागमन शुरू हो जाएगा। हालांकि बड़े वाहनों को आरओबी बनने तक लिंक रोड से गुजरना पड़ेगा।
अंडरपास की ऊंचाई करीब साढ़े तीन मीटर है। इसकी चौड़ाई चार मीटर और लंबाई 300 मीटर है। इसमें छोटे चार पहिया वाहन, स्कूटर, बाइक, रेहड़ी और ऑटो ही आवागमन कर सकेंगे। रोडवेज बसों और अन्य बड़े वाहनों को आसपास के लिंक रोड से जाना पड़ेगा।
अंडरपास में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने दोनों तरफ हाइट गेज लगाए हैं। लोहे के इन गार्डरों की ऊंचाई 2.15 मीटर यानी करीब आठ फुट है। हाइट गेज के बीच में भी एक गार्ड लगाया गया है। इससे कार जैसे वाहन अंदर जाकर फंसने से बचेंगे। हाइट गेज के एक तरफ की चौड़ाई मात्र पौने दो मीटर है।
विज्ञापन
अंडरपास की चौड़ाई आरओबी के नीचे उपलब्ध जगह पर निर्भर करती है। पुल के नीचे अधिक जगह होने पर अंडरपास भी अधिक चौड़ा बनाया जा सकता है। इससे एक साथ दो वाहन निकल सकते हैं। यहां पुल के नीचे केवल चार मीटर जगह उपलब्ध है। इसलिए बड़े वाहनों का एक साथ निकलना संभव नहीं होगा।
वहीं करीब 34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेल ऊपरगामी पुल का काम पूरा होने में अभी चार से पांच महीने और लगने की संभावना है। क्षेत्रवासी लंबे समय से आरओबी शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) बनने तक रोडवेज बसों और बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करना पड़ेगा।
-- -- -- -- -- -
अंडरपास का निर्माण पूरा
पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ विजय शर्मा ने बताया कि अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसको वाहनों के आवागमन के लिए 8 अक्तूबर को खोल दिया जाएगा। रेलवे ठेकेदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे विभाग के अधिकृत क्षेत्र का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब आगे की कार्रवाई पीडब्ल्यूडी विभाग को करनी है।