फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jam started as soon as the festive season started

Fatehabad News: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही लगने लगा जाम

Wed, 16 Oct 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Jam started as soon as the festive season started
फतेहाबाद के थाना रोड पर लगा जाम।
फतेहाबाद। त्याेहारों का सीजन शुरू होने के साथ ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इस कारण अब बाजारों में जाम लगना शुरू हो गया है। हालांकि, शहर के थाना रोड पर पार्किंग बनी हुई है। मगर फिर भी बाजार में हर 10 मिनट में जाम की स्थिति बन रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी अभी तक कोई विशेष प्रबंध नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


इससे सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। सबसे ज्यादा स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। बच्चे स्कूल से छुट्टी होने के बाद जाम में फंसकर घर देरी से लौटते हैं। शहर में जाम की मुख्य वजह वाहन चालकों द्वारा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करना है। वहीं, शहर के मेन बाजार में बड़े वाहनों के आवागमन से भी जाम की स्थिति बन रही है। यही हाल ई-रिक्शा संचालकों का भी है। ये भी मन मुताबिक ई-रिक्शा दौड़ा रहे हैं। कुछ स्थानों पर रेहड़ी चालक भी जाम का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन


दुकानदार कर रहे अतिक्रमण : शहर में जाम लगने का एक कारण दुकानदारों के द्वारा किया जा रहा अतिक्रमण भी है। दुकानदार दुकानों के बाहर मेज लगाकर करीब 10 फीट तक अतिक्रमण कर रहे हैं। हालांकि, नगर परिषद के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। मगर कुछ ही देर के बाद बाजारों में फिर से शहर के मेन रास्ते अतिक्रमण के भेंट चढ़ जाते हैं। इससे शहर की सड़कें और भी संकरी हो जाती हैं और जाम की स्थिति पैदा होती है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर प्रशासन ने शहरवासियों ने कई बार प्रशासन शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इन स्थानों पर लगता है जाम

शहर में वैसे तो हर रोड और चौक-चौराहों पर जाम लगता है। लेकिन शहर के थाना रोड, धर्मशाला रोड, डीएसपी रोड, जवाहर चौक, संन्यास आश्रम रोड, चार मरला कॉलोनी और हंस मार्केट में जाम ज्यादा जाम लगते हैं। जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

त्योहारी सीजन में बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस सक्रिय हो गई है। बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा करने वालों के पोस्टल चालान भी किए जाएंगे। पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। - कुलवंत सिंह, डीएसपी, यातायात पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed