{"_id":"68852932fe383efdf00e1ab7","slug":"jam-after-the-exam-is-over-thousands-of-students-and-common-people-stranded-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137543-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: परीक्षा खत्म होने के बाद जाम, हजारों परीक्षार्थी और आमजन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: परीक्षा खत्म होने के बाद जाम, हजारों परीक्षार्थी और आमजन फंसे
Sun, 27 Jul 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में दोपहर को पहले सत्र की परीक्षा खत्म होने के नए बस स्टैंड के पास लगा जाम। संवाद
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) संपन्न होने के बाद शनिवार को शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लाल बत्ती चौक और नए बस स्टैंड के पास कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे हजारों परीक्षार्थियों और आमजन को घंटों तक मुश्किल में डाल दिया। मिनी बाईपास और बीघड़ चौक पर भी करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
-- -
परीक्षा के बाद उमड़ी भीड़ और अव्यवस्था:
फतेहाबाद में सीईटी के लिए कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे थे। इसके कारण सुबह भी कुछ इलाकों में यातायात का दबाव देखा गया। हालांकि, असली चुनौती परीक्षा समाप्त होने के बाद सामने आई। दोपहर करीब 12 बजे परीक्षा खत्म होते ही हजारों की संख्या में परीक्षार्थी एक साथ अपने घरों को लौटने के लिए निकले। बसों और अन्य वाहनों की अचानक उमड़ी भीड़ के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर जाम लग गया। शाम के सत्र में भी परीक्षा समाप्त होेने के बाद ऐसी ही स्थिति नजर आई।
-- -
वाहनों की लंबी कतारें लगीं
शहर के सबसे व्यस्तम चौराहों में से एक लाल बत्ती चौक और नए बस स्टैंड के बाहर का इलाका जाम का केंद्र बन गया। यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जो कई किलोमीटर तक फैली हुई थीं। लाल बत्ती चौक पर जाम करीब 30 मिनट तक लगा रहा। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नए बस स्टैंड के पास करीब एक घंटे तक रोड जाम रहा। ऑटो, बाइक, कार और बसों सहित सभी प्रकार के वाहन नए बस स्टैंड के बाहर फंसे रहे।