फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jalebis made for the agitators

आंदोलनकारियों के लिए कोई जलेबी-भुजिया तैयार करवा रहा तो कोई रजाई-कंबल

Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Jalebis made for the agitators
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों से अब लोगों का भावनात्मक जुड़ाव होने लगा है। इसलिए आंदोलनकारियों के लिए कोई जलेबी भुजिया तैयार करवा रहा है तो कोई रजाई कंबल की व्यवस्था में जुटा हुआ है। रतिया क्षेत्र के गांव बाड़ा से सरपंच राजवीर की अगुवाई में ग्रामीणों का जत्था किसानों को सहयोग व समर्थन देने के साथ-साथ जलेबी, भुजिया सहित अन्य सामान तैयार करके अपने साथ टिकरी बॉर्डर पर लेकर गए। क्षेत्रवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उनके गांव बाड़ा के ग्रामीणों ने पंचायत के सहयोग से एकजुट होकर किसानों के लिए जलेबी, भुजिया व बूंदी सहित अन्य खाद्य सामग्री तैयार करवाई है। इसके अलावा खेती बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर सेंटर गुरुद्वारा श्री अजीतसर साहिब में भी लोग जरूरत की सामग्री जमा करवा रहे हैं। इस सामग्री में ठंड से बचाव के लिए गद्दे, कंबल, रजाइयां आदि शामिल है।
विज्ञापन

गांव फुलां से हर रोज भेज रहे 50 किलो दूध : गांव फुलां से प्रतिदिन 50 किलो दूध आ रहा है। मानसिंह सिहाग, जनक राज दहिया, दाता राम एवं महेंद्र गढ़वाल के नेतृत्व में फुलां वासियों द्वारा 40 क्विंटल गेहूं भी भेजा गया। गांव भरपूर से एक जत्था दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष में शामिल होने के लिए भी रवाना हुआ। उल्लेखनीय है कि संघर्ष समिति द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर सबके लिए खुला लंगर चलाया जा रहा है। वहां खेती बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान जरनैल सिंह, राजविंदर सिंह चहल, जिला पार्षद रामचंद्र सहनाल, मंगतराम सहनाल, सुखविंदर सिंह सहित काफी संख्या में समिति सदस्य धरने प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल पहुंचा समर्थन देने : रतिया व्यापार मंडल के सदस्य भी अध्यक्ष अमन जैन की अगुवाई में टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों को सहयोग करने पहुंचा। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार ने जो तीन कानून लागू किए हैं वह किसान व व्यापारी विरोधी है। इनको तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए। इस दौरान राइस सेलर एसोसिएशन के शहरी अध्यक्ष रमेश गर्ग, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान राजकुमार गर्ग, हरबंस खन्ना, मिट्ठू सिंह तेलीवाड़ा, दर्शन गर्ग, दीपी गर्ग सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed