फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jakhal police arrested 5 youths in the case of stealing cable, cash and copper recovered

Fatehabad News: केबल चुराने के मामले में पांच युवक पकड़े

Sun, 13 Apr 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Jakhal police arrested 5 youths in the case of stealing cable, cash and copper recovered
जाखल पुलिस की गिरफ्त में केबल चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक। पुलिस विभाग - फोटो : कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।
जाखल। खेतों में लगे ट्यूबवेल से केबल चोरी करने के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 4 युवकों ने गांव म्योंद कलां में कई खेतों में लगे ट्यूबवेल केबल चोरी कर पांचवें आरोपी को बेच दी थी।
विज्ञापन

इसी मामले में कार्रवाई करते ही पुलिस टीम ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान गांव म्योंद कलां निवासी सतबीर उर्फ पालाराम, बंसीलाल, लक्ष्मण उर्फ लच्छु, तलवाड़ी ढाणी निवासी जगसीर व गांव शक्करपुरा निवासी मिट्ठू राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से 2 हजार रुपये व तांबा भी बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना जाखल प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को गांव म्योंद कलां निवासी दयाल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने उसके पड़ोसी नरेंद्र, अमर सिंह निवासी म्योंद कलां, हरबंस निवासी साधनवास, रिछपाल निवासी अकांवाली के खेत से भी करीब 400 फुट केबल चोरी की थी। इसी मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने चुराई गई केबल को जलाकर तांबा निकाला और उसे 5 हजार रुपये में जगसीर को बेचा था। पुलिस ने जगसीर के कमरे से तांबा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed