{"_id":"575da80a4f1c1b273e11baa3","slug":"jaat-protest-joined-women-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों के अनिश्चितकालीन धरने में महिलाएं हुईं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों के अनिश्चितकालीन धरने में महिलाएं हुईं शामिल
fatehabad
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
बेमियादी भूख हड़ताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में ढाणी गोपाल-भोजराज चौक के पास खेतों में अनिश्चित कालीन धरने के आठवें दिन महिलाएं भी शामिल हुई। धरने में तीसरे दिन भूख हड़ताल पर छह बुजुर्गों को माला पहनाकर बैठाया गया। जाट नेता सूबे सिंह ढाका ने कहा कि लगातार आठ दिनों से धरने पर बैठे जाट समुदाय के लोग अब अपने अधिकारों की मांग को लेकर जन समर्थन जुटाकर सरकार पर दबाव बनाएंगे। इसी को लेकर आठवें दिन महिलाओं को भी धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी बात को स्वीकार करे, अन्यथा जाट शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन को तेज कर देंगे। ढाका ने कहा कि जाट समुदाय के लोगों पर झूठे मुकदमे हटाने और जेल से रिहाई नहीं होगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
आयुक्त से मिले जाट नेता :-
संघर्ष समिति के नेता सूबे सिंह ढाका के नेतृत्व में 11 सदस्यीय कमेटी रविवार को आयुक्त हिसार से मिली। इसमें शांतिपूर्वक वार्ता के बीच जाट समुदाय की मांगों के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया गया। आयुक्त ने जाट नेताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाकर बीच का रास्ता निकाला जाएगा। इस मौके पर जाट नेता सतबीर गिल, कृष्ण गोदारा, महाबीर सिंह, रघुबीर सिंह गाजुवाला सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मनोरंजन के लिए गायक ने बाधा समा :-
धरना स्थल पर जाट समुदाय के लोगों ने मनोरंजन के लिए गायकों को भी बुलाया गया। जो पूरे दिन धार्मिक और हरियाणवीं किस्सों की बातें सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसको लेकर रविवार से ही गाने-बजाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस अवसर पर ढाणी डूल्ट निवासी मोनू बाजिया, जिले सिंह, चंद लाबा, बुधराम ढाणी भोजराज, रामकुमार महला, सतबीर सिंह, कलीराम बिठमड़ा, कृष्ण कुमार, हवा सिंह, राजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, रमेश कुमार, राजबीर सिंह, होशियार सिंह, रामफल, रामनिवास आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन