फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   It will cost 5 crore rupees for flood management

जिले में बाढ़ प्रबंधन के लिए खर्च होंगे 5 करोड़ 13 लाख 43 हजार रुपये

Tue, 19 Jan 2021 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
It will cost 5 crore rupees for flood management
सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर डीसी डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने जिले में बाढ़ राहत योजना के तहत होने वाले प्रबंधन कार्यों की समीक्षा की। जिले में बाढ़ प्रबंधन के लिए तीन वित्त वर्षों अनुसार कुल 5 करोड़ 13 लाख 43 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। डीसी ने अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिन योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है उन योजनाओं पर जल्द काम शुरू किया जाए। डॉ. बांगड़ ने कहा कि बाढ़ व सूखे से बचाने को प्रदेश में 245 करोड़ रुपये की 218 नई योजनाओं और जनस्वास्थ्य विभाग की 49.27 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण की चल रही विभिन्न अल्पावधि योजनाओं पर कार्य तेज किया जाए और इन योजनाओं को आगामी बरसाती सीजन से पहले पूरा कर लिया जाए। जिले में 8 मध्यम और एक दीर्घकालीन योजना पर काम किया जाएगा। नहर के तटों में कटाव न हो, इसके लिए भी विभाग अपने प्रबंध सुनिश्चित रखें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार लघु अवधि की योजनाओं को 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएं। डीसी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में ऐसे क्षेत्रों से पानी की निकासी के लिए अलग से डीवाटरिंग योजनाओं का मसौदा तैयार करें ताकि जलभराव की समस्या से निपटा जा सके। सूक्ष्म सिंचाई पहल के तहत शुरू की गई योजना के लिए भी किसानों को प्रेरित करें। सरकार ने सूक्ष्म सिंचाई से हर खेत में पानी पहुंचाने के उद्देश्य से वेब पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट काडाहरियाणा डॉट एनआईसी डॉट आईएन भी लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान/डब्ल्यूयूए सूक्ष्म सिंचाई (एमआई) प्रणाली के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed