फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   issue

शिकायत मिलने पर पंचायत विभाग ने रुकवाया गुरुद्वारे का निर्माण

Fri, 04 Dec 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद) Updated Fri, 04 Dec 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
issue

गांव कंवलगढ़ ढाणी में गुरुद्वारा साहिब की इमारत का निर्माण प्रशासन द्वारा रोकने की चेतावनी देने से सिख संगत भड़क उठी। सिख संगत के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम और बीडीपीओ से मिलकर किसी भी कीमत पर गुरुद्वारा बनाने की बात कह डाली।

विज्ञापन


अधिकारियों को मिले प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने गुरुद्वारे की निर्माणाधीन इमारत पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई करने का प्रयास किया तो सिख संगत आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। एसडीएम ने इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर मामले की पूरी रिपोर्ट मंगलवार तक तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव कंवलगढ़ ढाणी में ग्रामीणों व सिख संगतों द्वारा गांव में पिछले काफी वर्षों से खाली जमीन पर गुरुद्वारा का निर्माण शुरू कर दिया गया। काम शुरू होने के बाद गांव के ही किसी व्यक्ति ने इसकी शिकायत प्रशासन को कर दी। शिकायत में कहा गया कि जिस जगह पर गुरुद्वारा साहिब का निर्माण किया जा रहा है, वह जमीन पंचायत के अधीन आती है। इसलिए मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पंचायती जमीन से जुड़ा होने के चलते एसडीएम ने इस मामले की जांच के लिए पंचायत विभाग को मौका स्थल का निरीक्षण करने के आदेश दिए। दो दिन पहले, पंचायत विभाग की एक टीम गांव कंवलगढ़ ढाणी में मौके पर पहुंची और उक्त जगह पंचायती जमीन होने के चलते काम रुकवाने का निर्देश दिया।

वहीं, वीरवार को गांव कंवलगढ़ ढाणी के दर्जनों ग्रामीण व सिख संगत,  जिनमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं, बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे और बीडीपीओ से मिलकर रोष जाहिर किया।

बीडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद एसडीएम के आदेश पर अधिकारियों को मौके पर भेजा गया और गुरुद्वारे का निर्माण कार्य रुकवा दिया था। बीडीपीओ से मिलने के बाद उक्त ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम से मिलकर अपनी मांग रखी।


एसडीएम ने उन्हें कहा कि फिलहाल निर्माण कार्य शुरू ना किया जाए तथा तहसीलदार की अगुवाई में बीडीपीओ व एसएचओ की कमेटी बनाकर वह पूरे मामले की रिपोर्ट लेंगे और रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed