{"_id":"62d2ef59d49ba300703a99ea","slug":"instructions-to-make-electric-wires-underground-on-the-lines-of-smart-cities-fatehabad-news-hsr636851511","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट शहरों की तर्ज पर विद्युत तारों को भूमिगत करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट शहरों की तर्ज पर विद्युत तारों को भूमिगत करने के निर्देश
विज्ञापन
गांव बिढाईखेड़ा स्थित निवास पर अधिकारियों की बैठक लेते मंत्री देवेंद्र बबली।
- फोटो : Fatehabad
टोहाना। प्रदेश के कैबिनेट पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि गांव बिढ़ाईखेड़ा का स्मार्ट शहरों की तर्ज पर आधुनिकीकरण कर बिजली की सभी तारों को भूमिगत किया जाए, ताकि बिढ़ाईखेड़ा पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बनें। बबली शनिवार को गांव बिढ़ाईखेड़ा में अपने निवास स्थान पर बिजली अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव बिढ़ाईखेड़ा को स्मार्ट गांव के रूप में विकसित किया जाए। गांव बिढ़ाईखेड़ा में सोलर प्लांट लगाया जाए, जिससे संपूर्ण गांव को सोलर प्लांट से बिजली मिल सके और अन्य बिजली की जरूरत न पड़े। गांव में जितनी भी बिजली की तारें हैं, सभी तारों को अंडरग्राउंड किया जाए। सोलर प्लांट के लिए अधिकारी बिना किसी देरी के अनुमानित बजट तैयार करें और जल्द ही इस पर कार्य करना शुरू करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि बिजली निगम सभी ढाणियों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। मंत्री बबली ने कहा कि टोहाना विधानसभा क्षेत्र के सभी बिजली के पोल को उचित तरीके से संरेखित किया जाए, कोई भी पोल गली, सड़क व घर के बीच में न आएं। उन्होंने निर्देश दिए कि नागला उपकेंद्र से बिढ़ाईखेड़ा ग्राम के लिए विशेष स्वतंत्र फीडर की तत्काल आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में नलकूपों का कनेक्शन तत्काल कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विधानसभा क्षेत्र के गांव से एक किलोमीटर से अधिक दूरी पर पड़ने वाली ढाणियों के बिजली कनेक्शन के लिए विशेष स्वीकृति की आवश्यकता है, उस पर जल्द कार्य किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि टोहाना शहर सब-डिविजन के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लिए 33 केवी सब स्टेशन की तत्काल आवश्यकता है। बैठक में चीफ इंजीनियर रजनीश गर्ग, एसई हरिदत्त, एक्सईएन रणबीर सिंह व संकल्प परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।