{"_id":"5d2b76238ebc3e6ce70a9035","slug":"innogeration-day-fatehabad-hindi-news-fatehabad-news-rtk504770248","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल में जिले ने विकास के छुए नए आयाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 साल में जिले ने विकास के छुए नए आयाम
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के गठन को आज 22 वर्ष पूरे हो गए और 23वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। अपने 22 साल के सफर में फतेहाबाद जिले ने कई उपलब्धियों को छुआ। 22 साल पहले जिला एक छोटा सा सब डिवीजन था। 15 जुलाई 1997 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद को जिला बनाने की घोषणा की। जिसके बाद फतेहाबाद ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यहां जिला स्तर पर सचिवालय और अधिकारी तो मिले ही, कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी फतेहाबाद को मिले। इससे पूर्व यहां नहरी पानी के लिए लोग तरस गए थे। 23वें वर्ष में प्रवेश के साथ ही कुछ प्रोजेक्ट की उम्मीद हमें आज भी है।
इस 22 साल की उपलब्धियों पर नजर दौड़ाएं तो हमारी नजर दूर-दूर तक जिले में हुए विकास को देखती रह जाती है। 40 साल पहले फतेहाबाद को नहरी पानी मिलना बंद हुआ था। उसके बाद फतेहाबाद निवासी ट्यूबवेल के पानी पर ही निर्भर थे। यहां के खैराती खेड़ा रोड पर 22 एकड़ के विशाल पानी के टैंक के साथ ही एसटीपी व डब्लयूटीपी का निर्माण करवाया गया। दिल्ली से लेकर डबवाली तक बने हाइवे फतेहाबाद से बाईपास से गुजरता है, तो शहर में रोज लगते जाम की याद आती है। अब दिल्ली से लेकर सिरसा जाने वाले वाहन बाईपास से होकर गुजरते हैं। रतिया रोड, भट्टू रोड हो या भूना रोड स्टेट हाईवे विकास की तेज गति को दर्शाते हैं। सिरसा रोड पर नई अनाजमंडी बनने से भट्टू रोड पर बनी अनाजमंडी में सीजन के दिनों में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। लेकिन इन्हीं बीच हमारी अनेक ऐसी मांगे हैं, जो आज भी अधूरी हैं। शहर में बनाई गई एकमात्र पार्किंग से फायदा होने की बजाए थाना रोड वासियों को नुकसान हो रहा है। वजह है इस पार्किंग की मैनेजमेंट न होना। जिस कारण यहां पर वाहन खड़ा होना तो दूर, अब यह नशेड़ियों का अड्डा बन गया है।
ये रही जिले के शहरों की उपलब्धियां
फतेहाबाद शहर को ये मिला 22 सालों में
1. नए बस स्टैंड का निर्माण शुरू
2. नई अनाजमंडी
3. मल्टीलेवल पार्किंग
4. बीघड़ रोड़ कम्युनिटी सेंटर
5. खैरातीखेड़ा वाटर वर्क्स, एसटीपी
6. मिनी बाईपास व हाइवे बाईपास
इसका है जिले को इंतजार
1. सेक्टर-9 में प्रस्तावित 200 बेड के सरकारी अस्पताल
2. नया बस स्टैंड
3. फतेहाबाद शहर को रेल लाइन से जोड़ने की मांग