{"_id":"09c5d688ab622a96da32946062a878bd","slug":"innocent-half-years-left-on-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर छोड़ दी डेढ़ साल की मासूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर छोड़ दी डेढ़ साल की मासूम
fatehabad
Updated Sat, 28 Jun 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य बस स्टैंड पर शुक्रवार की रात डिपो कर्मचारियों ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची को रोते हुए पाया। बच्ची के अभिभावकों को काफी देर तक तलाशा गया, लेकिन जब कोई नहीं मिला तो बच्ची को बस स्टैंड चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। बच्ची पूरी तरह से ठीक है, लेकिन बेहतर देखभाल के लिए उसे सामान्य अस्पताल में ही रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो के कर्मचारी मानसिंह और सतबीर दहिया शुक्रवार की देर रात बस स्टैंड का दौरा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बच्ची को रोते पाया। उन्होंने बस स्टैंड के आसपास भी बच्ची के परिजनों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। उन्होंने इसकी सूचना बस स्टैंड चौकी के पुलिस कर्मचारियों को दी। पुलिस ने बच्ची के पेट में दर्द होने की शिकायत पर सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
बच्ची के परिजनाें का पता न चलने के कारण अस्पताल का स्टाफ ही उसकी देखभाल कर रहा है। अस्पताल की स्टाफ नर्सें और अन्य कर्मचारी बच्ची को अपना समझ कर खेल रहे हैं। साथ ही, उसके खाने पीने का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। बच्ची भी उनके साथ घुल मिल गई है।
विज्ञापन
शनिवार की दोपहर को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने भी अस्पताल में जाकर बच्ची का हाल-चाल जाना। पुलिस का कहना है कि बच्ची बेहद छोटी है, इसलिए अपनी माता-पिता के बारे में कुछ भी नहीं बता पाएगी। बहरहाल, उसके अभिभावकों की तलाश शुरू कर दी गई है। उम्मीद है, जल्द ही उनका पता लग जाएगा।