{"_id":"67211e49079e3d266c06d242","slug":"information-received-from-harsec-about-stubble-burning-in-village-talwara-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-124361-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हरसेक से मिली गांव तलवाड़ा में पराली जलाने की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हरसेक से मिली गांव तलवाड़ा में पराली जलाने की सूचना
Tue, 29 Oct 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
जाखल के गांव तलवाड़ा में फसल अवशेष में लगी आग की जांच करते कृषि विभाग के अधिकारी
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से सख्ती करने के बाद भी फसल अवशेष जलाएं जा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार जिले में फसल अवशेष जलने की सूचना मिल रही है। इससे पहले चार दिनों तक जिले में कहीं पर भी फसल अवशेष नहीं जलाए गए थे। जिले में जाखल क्षेत्र के गांव तलवाड़ा में मंगलवार को फसल अवशेष जलाने की सूचना मिली। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। बुधवार को जांच के बाद एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
इस बार फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों पर एफआईआर की जा रही है। इस कारण फसल अवशेष जलाने के मामलों में कमी आई है। पिछले साल 29 अक्तूबर तक जिले में 110 स्थानों पर फसल अवशेष जलाए गए थे। इस बार जिले में 43 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की जानकारी मिली है। जिन पर कार्रवाई कर कृषि विभाग के द्वारा 35 किसानों की रेड एंट्री कर दी गई है और आठ किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद मंगलवार को जिले का एक्यूआई 313 दर्ज किया गया है। जो कि दमघोंटू की श्रेणी में दर्ज है।
फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर कृषि विभाग निगरानी रख रहा है। ऐसे में किसान फसल अवशेषों को जलाने के बजाय पराली प्रबंधन में सरकार का सहयोग करें। - डाॅ. राजपाल, तकनीकी सहायक कृषि विभाग, फतेहाबाद।