फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Increase in cough and cold patients due to increased cold since last five days

Fatehabad News: पांच दिन से बढ़ी ठंड के कारण खांसी-जुकाम के मरीजों में बढ़ोतरी

Sat, 16 Nov 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Increase in cough and cold patients due to increased cold since last five days
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करते छाती रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुनीष टुटेजा।
फतेहाबाद। तापमान में गिरावट के कारण जिले में पिछले पांच दिन से ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इस मौसम में बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही है। जिनमें बुखार, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल और निजी अस्पताल में इन बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। जिनकी इम्युनिटी कम होने की वजह से वे मौसम में हुए इस बदलाव से जल्दी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण लोगों को खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत आ रही है। सुबह-शाम के समय धुंध ज्यादा होती है। वहीं शाम के समय धुआं भी होता है, जिस कारण लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है। जिस कारण भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
शाम के समय धुंध व धुएं के कारण बढ़ रहे मरीज
- शाम के समय धुंध व धुएं के मिश्रण को स्मॉग कहते हैं, जिस कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत सहित आंखों में जलन होती है। वहीं साथ ही मौसम में हुए बदलाव के कारण बुखार जैसी दिक्कत भी नागरिकों में देखने को मिल रही है। जिस कारण नागरिक अस्पताल में शनिवार को रोजाना से भी अधिक मरीज देखने को मिले। मरीजों की संख्या आम दिनों से 20 फीसदी तक बढ़ गई है।

बचने के उपाय
- नागरिक अस्पताल में छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. मुनीष टुटेजा ने बताया कि पिछले पांच दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। शाम के समय धुंध व धुएं के कारण जिसे स्मॉग कहते हैं, उस कारण मरीजों को काफी दिक्कत होती है। मरीजों में सांस लेने के साथ-साथ आंखों में जलन जैसी बीमारी ज्यादा होती है। क्योंकि धुंध होने के कारण धुआं लोगों को काफी नुकसान पहुंचाता है। सुबह व शाम के समय जब भी घर से निकले तो मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। जरूरी काम हाेने पर ही घर से निकलें। वहीं ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed