फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In an election rivalry, nadhodi's sarpanch was targeted and shot at

Fatehabad News: चुनावी रंजिश में नाढोड़ी के सरंपच पर निशाना साधकर चलाई गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
In an election rivalry, nadhodi's sarpanch was targeted and shot at
भूना पुलिस थाने में शिकायत देने पहुंचे गांव नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र कुमार व उनके समर्थक।
भूना। पंचायत चुनाव की रंजिश में गांव नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र कुमार पर वीरवार दोपहर गांव के ही एक व्यक्ति ने पिस्तौल से निशाना साधते हुए उस पर गोली चला दी। गनीमत है कि सरपंच बच गया। दहशत फैलाने के बाद हमलावर कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सरपंच नरेंद्र कुमार की शिकायत पर गांव नाढोड़ी निवासी विनोद भांभू के खिलाफ हत्या की कोशिश, एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न मामलों में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार दोपहर वह अपने घर के बाहर गली में खड़े थे। इस दौरान उनके पिता ओमप्रकाश, गांव के उग्रसेन तथा सुंदर कुमार भी मौजूद थे। सरपंच का आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही विनोद भांभू स्विफ्ट कार से वहां पहुंचा। उसने आते ही कार के पास बुलाया। जब वह उसके पास जाने लगा तो जान से मारने की नीयत के इरादे से अचानक पिस्तौल से सीधा फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। सरपंच का आरोप है कि विनोद भांभू चुनावी रंजिश रखता है और गांव में पंचायती विकास कार्य खुद करवाने के लिए दबाव बना रहा था। सरपंच का आरोप है कि विनोद भांभू के कहने पर कार्य नहीं किया तो जानलेवा हमला कर दिया है।
विज्ञापन


ठेकेदारी करता है आरोपी
गांव नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र कुमार व विनोद भांभू के बीच पंचायती तथा मनरेगा के तहत किए गए कामों के भुगतान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सरपंच नरेंद्र कुमार ने विनोद भांभू द्वारा गांव में किए गए विकास कार्यों के बिलों पर साइन करने से मना कर दिया था। ठेकेदार ने नरेंद्र कुमार के सरपंच बनने से पहले और बाद में मनरेगा व पंचायती फंड से करीब 35 लाख के विकास कार्य गांव में किए थे। प्रशासन द्वारा 24 अगस्त 2022 को विभिन्न काम करने की स्वीकृति ले रखी थी। उपरोक्त कार्यों में से कुछ भुगतान हो गया। मगर, दस लाख के अधूरे बिलों पर सरपंच ने साइन करने से इनकार कर दिया। नरेंद्र कुमार ने ठेकेदार को कहा कि उसकी मौजूदगी में उपरोक्त काम नहीं हुआ, जो गलत है या सही, उसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। इसलिए वह हस्ताक्षर नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत मंत्री ने इन्हीं सरपंच के लिए दी थी राइट टू रिकॉल की चेतावनी
सरपंच नरेंद्र कुमार कुछ दिनों पहले पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के निशाने पर भी आए थे। 23 जनवरी को हुए मधुर मिलन समारोह का न्योता देने गांव नाढोड़ी में गए मंत्री के कार्यक्रम में सरपंच नरेंद्र नहीं गए थे। इस पर तैश में आकर पंचायत मंत्री ने राइट टू रिकॉल के जरिये सरपंच को हटाने की चेतावनी दे डाली थी।


कोट
मेरी जान को खतरा है। इसलिए पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इसकी थानाध्यक्ष से मांग की गई है। एसपी आस्था मोदी से मिलकर भी सुरक्षा की मांग रखेंगे।
-नरेंद्र कुमार, सरपंच, गांव नाढोड़ी

रोट
नाढोड़ी के सरपंच नरेंद्र कुमार की शिकायत पर आरोपी विनोद भांभू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में दो टीम बना दी है।

-अनूप सिंह, प्रभारी, भूना थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed