{"_id":"646fa5dc4fe2891ae504dda6","slug":"in-a-domestic-dispute-the-husband-attacked-the-wifes-neck-with-an-axe-fatehabad-news-c-21-hsr1033-142439-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए वार
Thu, 25 May 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 25 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव काताखेड़ी में पति के हमले से घायल महिला।
फतेहाबाद। गांव काताखेड़ी में घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
गांव काताखेड़ी निवासी प्रेम सिंह बुधवार रात को अपनी पत्नी सुनीता के साथ घरेलू विवाद के चलते झगड़ा हो गया। दोनों में इतनी बहस हुई कि गुस्साए पति ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर दिए। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति नशा करने का आदी है और पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता है। महिला के तीन बच्चे भी बताए जा रहे हैं।
इस मामले को लेकर सूचना मिली है। इस मामले में महिला के बयान लेकर जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
- रूपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी