{"_id":"695e99f9737036d5dc00a80e","slug":"illegal-hoardings-on-national-highways-increase-risk-of-accidents-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-146635-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे अवैध होर्डिंग्स से बढ़ी हादसों की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे अवैध होर्डिंग्स से बढ़ी हादसों की आशंका
Wed, 07 Jan 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग के माजरा कट के पास रोड किनारे गले अवैध बैनर। संवाद
फतेहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 9 पर अवैध होर्डिंग्स हादसों का सबब बन सकते हैं। कॉलोनाइजरों ने अपनी नई कटने वाली कॉलोनियों के प्रचार के लिए हाईवे के किनारों और चौक का सहारा लिया है। माजरा कट के पास स्थिति सर्विस रोड के किनारे और हाईवे के बीचों-बीच चौकनुमा घेरा बनाकर विज्ञापन बोर्ड लगा दिए गए हैं।
इससे हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए ये बैनर हादसों की आशंका पैदा कर रहे हैं। नियमानुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर चालक का पूरा ध्यान सड़क और यातायात संकेतों पर होना चाहिए, लेकिन ये चमकीले और बड़े आकार के विज्ञापन बोर्ड उनका ध्यान भटका रहे हैं। शहरवासी मोहन, रमेश, सोनू और बंटी आदि का कहना है कि माजरा कट जैसे व्यस्त स्थान पर अचानक ध्यान भटकने से तेज रफ्तार वाहनों के आपस में टकराने की आशंका हमेशा बनी रहती है।
लोगों के अनुसार कोहरे के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है जब ये अवैध रूप से लगे बोर्ड दृष्टिबाधित करते हैं।
इनसे हादसे होने का आशंका कई गुना बढ़ जाती है। प्रशासन को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
-- -
नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं कॉलोनाइजर
कॉलोनाइजरों ने सर्विस रोड का अतिक्रमण किया है। बिना किसी डर के सार्वजनिक संपत्ति पर अपने विज्ञापन लगा दिए हैं। माजरा कट के समीप जिस प्रकार से चौक बनाकर बैनर लगाए गए हैं, ये राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुसार सभी बैनर पूरी तरह अवैध हैं। विज्ञापन लगाने के लिए प्राधिकरण से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है। बिना अनुमति के हाईवे की सीमा में बोर्ड लगाना गैर-कानूनी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
:: हाइवे पर अवैध बैनर लगाने का मामला आपके माध्यम से संज्ञान में आया है। अवैध बैनर लगाना सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक है। जल्द ही इन अवैध विज्ञापनों को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। लोगों से भी अपील है वे हाईवे अथॉरिटी का नियमों का पालन करने में सहयोग करें। ताकि हादसों की आशंका कम हो सके।
-सुभाष भांभू, रेजिडेंट इंजीनियर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, हिसार।