{"_id":"6ad79f66734f15dc310656a3","slug":"a-woman-returning-from-a-walk-was-bitten-by-a-dog-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-163321-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सैर से लौटती महिला को कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सैर से लौटती महिला को कुत्ते ने काटा
Tue, 20 Oct 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
महिला को पांव पर काटती कुत्तिया सीसीटीवी में कैद। संवाद
टोहाना। रामनगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सैर करके घर लौट रही एक महिला को कुत्तिया ने पीछे से आकर काट लिया। कुत्तिया के हमले के बाद महिला घबराकर कुछ दूरी पर चली गई लेकिन चक्कर आने के कारण वह गिर पड़ी।
आसपास मौजूद लोगों ने महिला को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसे दवा दिलवाई गई। घटना मंगलवार की है। कॉलोनी निवासी प्रदीप धीमान, सनील, दिनेश ने कहा कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है।
कुत्तों के कारण लोगों में भय का माहौल है। खासकर सुबह और शाम के समय सैर करने वाले लोगों तथा बच्चों और बुजुर्गों को खतरा बना रहता है। लोगों को गलियों से गुजरते समय भी सावधानी बरतनी पड़ रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पहले भी सामने आ चुके गंभीर मामला
शहर में इससे पहले भी आवारा कुत्तों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आ चुका है जब एक वृद्ध महिला के शव को कुत्तों ने नोच खाया था। रामनगर के निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लिया जाए। कुत्तों को पकड़ने और उनकी संख्या नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।