फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Slow paddy procurement: Rs 196 crore owed to 6,568 farmers remains stuck

Fatehabad News: धान की उठान धीमी, 6,568 किसानों के 196 करोड़ रुपये अटके

Tue, 20 Oct 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 20 Oct 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Slow paddy procurement: Rs 196 crore owed to 6,568 farmers remains stuck
फतेहाबाद। पुरानी अनाज मंडी में  उठान के लिए तैयार धान की बोरियां। संवाद
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर आवक के मुकाबले धान का उठान धीमी गति से हो रही है। खरीद एजेंसियों की लापरवाही के चलते किसानों को फसल बिकने के बाद भी भुगतान राशि का सप्ताहभर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 25971 किसानों की 21 लाख एक हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। खरीद एजेंसियों द्वारा 14 हजार 803 किसानों की 13 लाख दो हजार क्विंटल धान की खरीद करने के बाद केवल सात लाख 61 हजार 494 क्विंटल धान का ही उठान हो पाया है।
विज्ञापन

उठान होने के बाद 8,235 किसानों को 160.14 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। उठान धीमी गति से होने से अभी तक 6 हजार 568 किसानों की जेब खाली है। इन किसानाें का करीब 7 लाख 99 हजार क्विंटल धान की एवज में करीब 196 करोड़ रुपये अटका हुआ है। इस बीच जिले के विभिन्न खरीद केंद्रों पर किसान लगातार फसल लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मंडियों में अब तक 18.6 लाख क्विंटल से अधिक फसल की आवक
टोहाना की अतिरिक्त नई अनाज मंडी में मंगलवार को 31,181 क्विंटल फसल पहुंची, जबकि यहां कुल आवक 3 लाख 89 हजार 695 क्विंटल दर्ज की गई है। रतिया मंडी में आज 11,005 क्विंटल और फतेहाबाद की नई अतिरिक्त अनाज मंडी में 8,303 क्विंटल फसल की आवक हुई। जिले के अन्य खरीद केंद्रों पर भी किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। रतिया मंडी में अब तक कुल 2,66,512 क्विंटल, फतेहाबाद की नई अतिरिक्त अनाज मंडी में 2,06,813 क्विंटल और गोरखपुर खरीद केंद्र पर 1,36,424.2 क्विंटल फसल की आवक दर्ज की गई है।
----
जिले में अब तक 10.9 लाख क्विंटल फसल की खरीद
जिले में विभिन्न खरीद केंद्रों पर फसल खरीद जारी है। अब तक 10.9 लाख क्विंटल फसल की खरीद हो चुकी है। मंगलवार को 216 किसानों से 20,127.8 क्विंटल फसल खरीदी गई। अब तक कुल 12,374 किसान अपनी फसल बेच चुके हैं। टोहाना की अतिरिक्त नई अनाज मंडी में आज सबसे अधिक 7,291.5 क्विंटल फसल खरीदी गई। यहां कुल खरीद 2,58,467.6 क्विंटल तक पहुंच गई है। भूना में 5,164 क्विंटल और भूना में 3,080 क्विंटल खरीद हुई। अब तक रतिया मंडी में 1,62,632 क्विंटल और फतेहाबाद की नई अतिरिक्त अनाज मंडी में 1,41,164 क्विंटल खरीद दर्ज की गई है।
------
एक दिन में हुआ 79,410 क्विंटल फसल का उठान
फतेहाबाद जिले की मंडियों में मंगलवार को 79,410 क्विंटल फसल का उठान हुआ। अब तक कुल 7,69,917 क्विंटल फसल उठाई जा चुकी है। जिले के 45 खरीद केंद्रों में मंगलवार को 288 गेटपास जारी किए गए, जबकि अब तक इनकी कुल संख्या 2,772 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, अतिरिक्त नई अनाज मंडी टोहाना में आज 17,405 क्विंटल फसल का उठान हुआ। रतिया मंडी में 12,699 क्विंटल फसल उठाई गई। वहीं, नई अतिरिक्त अनाज मंडी फतेहाबाद में 7,355 क्विंटल फसल का उठान दर्ज किया गया। जिले की अन्य मंडियों में भी फसल उठाने का काम जारी है। खरीद केंद्रों पर गेटपास जारी करने और फसल उठान की प्रक्रिया के माध्यम से मंडियों में जमा उपज को आगे पहुंचाया जा रहा है।
----
हैफेड ने सबसे ज्यादा 3,810 किसानों ने दिए 72.34 करोड़ रुपये
फतेहाबाद जिले में मंगलवार को 535 लाभार्थियों को 10.47 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। अब तक जिले में 8,235 लाभार्थियों को कुल 160 करोड़ 14 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जिले के 45 खरीद केंद्रों पर भुगतान की प्रक्रिया जारी है। इनमें से फूड सप्लाई एजेंसी ने 2,388 किसानों को 46.87 करोड़ रुपये, हैफेड ने 3,810 किसानों ने 72.34 करोड़ रुपये व वेयर हाउस ने 2,037 किसानों को 40.94 करोड़ रुपये जारी किए हैं। फतेहाबाद केंद्र पर अब तक 817 लाभार्थियों को 14.56 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। टोहाना में अब तक 1,726 लाभार्थियों को 35.76 करोड़ रुपये और रतिया में 1,473 लाभार्थियों को 28.46 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। जिले के अन्य खरीद केंद्रों पर भी भुगतान का विवरण दर्ज किया गया है।

----


आवक के मुकाबले उठान में तेजी लाने के लिए खरीद एजेंसियों को आदेश जारी किए गए हैं। अवकाश के दिनों में उठाने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे ताकि उठान हाेने के बाद किसानों को फसल की राशि जारी की जा सके।
- कुशलपाल बूरा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed