फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If property owner agrees then server down, problem in self verification

Fatehabad News: प्रॉपर्टी मालिक राजी तो सर्वर डाउन, स्वयं सत्यापित करने में आ रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
If property owner agrees then server down, problem in self verification
 दुकानों पर जाकर प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करवाते कर्मचारी। 
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित को लेकर नगर निकाय ने पूरा जोर लगा रखा है। लेकिन बावजूद इसके आंकड़ा आगे नहीं बढ़ रहा है। जिले में अब तक 24 फीसदी प्रॉपर्टी आईडी ही स्वयं सत्यापित हुई है। प्रॉपर्टी मालिक आईडी स्वयं सत्यापित करवाने को तैयार नहीं हैं। यहां तक नगर परिषद की सात टीमें प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित करने के लिए मालिकों को राजी कर रही हैं तो सर्वर धोखा दे रहा है। सर्वर धीमा चलने के कारण भी टीमों को दिक्कत आ रही है। अधिकारियों की माने तो लोड ज्यादा होने के कारण स्वयं सत्यापित करने में समय लग रहा है। पिछले करीब 10 दिन से ये दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

जिले के पांच शहरों की अगर बात करें तो 93816 प्रॉपर्टी आईडी है इसमें अब तक 23147 आईडी ही स्वयं सत्यापित हुई हैं। यानि 24.67 फीसदी प्रॉपर्टी आईडी ही स्वयं सत्यापित हुई हैं। टीमों की माने तो बुजुर्ग तैयार नहीं हो रहे हैं, साफ ही मना कर रहे हैं। ओटीपी बताने में भी आनाकानी कर रहे हैं। यहां तक कह रहे हैं कि सरकार डाटा लेकर कुछ भी कर सकती है। इसके अलावा कई जगह बुजुर्ग ये कह रहे हैं कि ओटीपी बता दिया तो खाते से पैसे कट जाएंगे, सुनवाई भी नहीं होती है।
विज्ञापन

डाटा सत्यापित करवा रहा है विभाग

प्रॉपर्टी आईडी को लेकर पिछले दिनों याशी कंपनी द्वारा सर्वे किया गया था। सर्वे के दौरान काफी त्रुटियां मिली थी। हालांकि नगर परिषद द्वारा करीब एक साल तक कैंप लगाकर आपत्तियां ली गई और उन्हें ठीक किया गया। अब विभाग डाटा सत्यापित करवा रहा है कि प्रॉपर्टी मालिक खुद बताएं कि आईडी ठीक है। अगर नहीं है तो उसे ठीक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के पांच शहर में प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित की स्थिति
शहर कुल प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापित
भूना 11465 2408
फतेहाबाद 30507 7144
जाखल मंडी 4669 2487
रतिया 19135 4600
टोहाना 28040 6508
कोट
प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित को लेकर सर्वर में दिक्कत आ रही है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है।
-राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed