फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   I told my friends to be ready; we're going out for momos in the evening.

Fatehabad News: दोस्तों से कहा था तैयार रहना शाम को मोमोज खाने चलेंगे

Wed, 30 Sep 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
I told my friends to be ready; we're going out for momos in the evening.
फतेहाबाद के लाजपत नगर में जांच करते पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। शहर के लाजपत नगर में बुधवार शाम 14 वर्षीय गौरव उर्फ गैरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इस घटना से सभी हैरान हैं। गौरव ने अपने दोस्तों से कहा था कि तैयार रहना शाम को मोमोज खाने चलेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौरव के बुधवार को पेपर खत्म हुए थे। वह दोपहर 12 बजे स्कूल से घर लौटा था। स्कूल के बाद वह ट्यूशन पढ़ने वाली मैडम के घर भी गया था। वहां उसने अपने साथियों के साथ मस्ती की थी।
विज्ञापन

पेपर खत्म होने की खुशी में उसने दोस्तों से शाम 6 बजे पार्टी करने और मोमोज खाने की बात कही थी। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। मृतक के ताऊ प्रेमप्रकाश ने भी कुछ दिन पहले सुसाइड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग में मिला कागज, दिल बना और मां का नाम लिखा मिला : घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की। गौरव घर पर ग्रिल की एंगल में फंदे पर लटका मिला। जांच अधिकारी बीरबल का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्कूल बैग में कागल मिला है, जिसमें उसने दिल बना रखा है और मां का नाम लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed