फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   I have got ticket for Babli, every worker will have to come along: Manohar Lal

बबली को टिकट मैंने दिलवाया है, हर कार्यकर्ता को साथ चलना होगा : मनोहर लाल

Wed, 02 Oct 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
I have got ticket for Babli, every worker will have to come along: Manohar Lal
टोहाना में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर ला
टोहाना। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता देवेंद्र बबली के लिए काम करेगा। बबली को भाजपा ने टिकट दिया है और मैंने दिलवाया है। कभी-कभी सोशल मीडिया पर उल्टी सीधी बयानबाजी देखने व सुनने को मिलती है। ऐसे लोगों से अपील करेंगे कि वे अपने आप को सकारात्मक कर सकते हैं तो कर लें, नहीं करेंगे तो ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान हमारे पास है।
विज्ञापन

पार्टी के फैसले के साथ सभी को चलना ही होगा। मनोहर लाल मंगलवार को टोहाना में देवेंद्र बबली के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पंचनद ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी धर्मदेव भी मौजूद रहे। बबली ने मनोहर लाल को शक्ति का प्रतीक गद्दा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से देवेंद्र बबली के समर्थन में कार्य कर रहे भाजपा नेताओं के फोटो पर काटा लगाकर गद्दारी का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा था, जिसका संज्ञान मनोहर लाल ने लिया। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की जनता सूझवान है, इसलिए वे केंद्र सरकार के साथ चलते हुए भाजपा को जिताने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
इन तीन कारणों से भाजपा सत्ता में आएगी
मनोहर लाल ने कहा कि तीन कारणों से भाजपा सत्ता में आएगी। पहला केंद्र में भाजपा सरकार है, इसलिए हरियाणा की जनता जिसकी केंद्र में सरकार होती है, उसी के साथ चलती है। दूसरा भाजपा सरकार ने बिना खर्ची-बिना पर्ची के नौकरी दी तथा तीसरा पोर्टल के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने का काम किया है। कांग्रेस में दलित नेत्री सांसद कुमारी सैलजा का अपमान किया गया तथा उससे पहले प्रदेशाध्यक्ष रहे अशोक तंवर की पिटाई तक की गई। कांग्रेस के नेता सरकार बनने से पहले ही सरकारी नौकरियों में कोटा होने के बयान दे रहे हैं, जिससे युवा वर्ग पूरी तरह से नाराज है।

--------
गांव डांगरा गए, लेकिन बराला के घर नहीं गए मनोहर
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद गांव डांगरा में निजी चैनल के साक्षात्कार के लिए खेत में गए। साक्षात्कार खत्म करने के बाद वे पूर्व नगर परिषद उपप्रधान मंजू मेहता के घर गए। मगर गांव डांगरा में ही स्थित राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला के घर नहीं गए। गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और उनके कार्यकर्ता टिकट मिलने के बाद से ही देवेंद्र बबली के प्रचार अभियान से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed