फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Husband going to pick up wife from in-laws' house dies in road accident

ससुराल से पत्नी को लेने जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Husband going to pick up wife from in-laws' house dies in road accident
भट्टू कलां। गांव सूलीखेड़ा के पास संतुलन खोकर बाइक गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

सिरसा के गांव बेगू निवासी करीब 35 वर्षीय राजेंद्र सिंह सोमवार देर शाम को बाइक पर सवार होकर अपने पत्नी को लेने के लिए ससुराल मंडी आदमपुर जा रहा था। परिजनों के अनुसार रास्ते में गांव सूलीखेड़ा के समीप सड़क के मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह झाड़ियों में गिर गया। मंगलवार सुबह लोगों ने सड़क हादसा देखकर घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी राज महेंद्र ने बताया कि इस घटना में पुलिस ने इतेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed