फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   How did the poor become rich before the elections: MLA Jarnail

चुनाव से पहले गरीब अब अमीर कैसे हो गए : विधायक जरनैल

Sat, 15 Mar 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 15 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
How did the poor become rich before the elections: MLA Jarnail
रतिया। प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले प्रदेश में गरीबों के राशन कार्ड बनाने, उन्हें मकान देने सहित कई वादे किए थे। उनके फार्म तक भरवाए गए थे लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन लोगों के बीपीएल कार्ड काटने शुरू कर दिए। अब तक करीब 1 लाख गरीब लोगों के राशन काटे गए हैं।
विज्ञापन


उक्त मुद्दा रतिया विधायक जरनैल सिंह ने प्रदेश के चल रहे विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते उठाया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनाव से पहले गरीब लोग चुनाव के बाद अमीर कैसे हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पंचायती जमीनों पर वर्षों पुराने बैठे ग्रामीण से पैसे भरवा कर उन्हें उनका मालिकाना हक दिया जाए।
विज्ञापन


विधायक जरनैल सिंह ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए क्षेत्र के युवाओं को इससे बचाने की भी प्रदेश सरकार से मांग उठाई। महिलाओं को 2100 रुपये प्रति महीना दिए जाने के वादे को भी उठाते हुए कहा कि 6 माह बीत जाने के बाद भी सरकार ने इसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले किसानों को 3100 धान का मूल्य दिए जाने तथा एमएसपी लागू करने के किए गए बड़े-बड़े वादे अभी तक अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed