फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   House meeting held without agenda under police guard, councilor representatives thrown out

Fatehabad News: पुलिस के पहरे में बिना एजेंडे के हुई सदन की बैठक, पार्षद प्रतिनिधियों को निकाला बाहर

Thu, 14 Nov 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 14 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
House meeting held without agenda under police guard, councilor representatives thrown out
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में वीरवार को 10 माह बाद बिना एजेंडे के हाउस की बैठक हुई। बैठक शुरू होते ही प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और ईओ सुरेंद्र कुमार ने सरकार के नियमों का हवाला देकर पार्षद प्रतिनिधियों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

पहले कर्मचारी ने प्रतिनिधियों को बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन जब वे नहीं गए तो प्रधान ने उनको बाहर जाने काे कह दिया। हंगामे की आशंका के चलते नगर परिषद कार्यालय में शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रही। बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों पर काम न करने के आरोप लगाए। इस पर प्रधान ने कहा कि अब शिकायत आई तो अपना हिसाब लगा लेना।
विज्ञापन

बैठक में वित्तीय कमेटी के सदस्यों का चुनाव किया गया। पार्षदों के नाम की पर्ची डाली गई, जिसमें पहले 6 माह के लिए पार्षद अर्जुन कटारिया और स्नेहलता को चुना गया। अगले 6 माह के लिए जब दो पर्चियां निकाली गई तो उसमें पार्षद रमेश गिल्होत्रा और राधा कुलड़िया का नाम आया। पार्षद रमेश गिल्होत्रा के नाम पर पार्षद अनिल गर्ग ने एतराज जताते कहा कि पहले पेमेंट अप्रूवल कमेटी में सदस्य चुना जा चुका है, इसलिए न चुना जाए। इसको लेकर पार्षद गिल्होत्रा ने हंगामा कर दिया। बाद में हाउस ने सहमति जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- पार्षद के कहने पर फोगिंग तक नहीं होती
बैठक में वार्ड 13 की पार्षद राधा कुलड़िया ने कहा कि कहा कि अधिकारी और कर्मचारी सुनवाई तक नहीं करते हैं। उनके कहने पर फॉगिंग तक नहीं होती है। फॉगिंग के लिए कई बार कहा गया लेकिन नहीं हुई। लेकिन जब किसी अन्य व्यक्ति ने कहा तो वार्ड में फॉगिंग हो गई। आउटर कॉलोनियों के पार्षदों ने कहा कि डोर टू डोर प्रॉपर्टी आईडी सर्वे की सूचना नहीं दी गई। ईओ ने कहा कि जानकारी दे दी जाएगी कि कितनी आईडी बनी है। पार्षदों ने मरम्मत कार्य के लिए 20-20 लाख रुपये के टेंडर लगाने की मांग रखी। प्रधान ने कहा कि अन्य वार्डों में 10-10 लाख से मरम्मत कार्य होंगे। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने एजेंडे रखे।
लालबत्ती और सीसीटीवी लगाने का एजेंडा हुआ पास
बैठक में वार्ड 6 के पार्षद रमेश गिलहोत्रा ने कहा कि बीघड़ चौक पर लालबत्ती लगाई जाए। इसको लेकर पहले भी प्रस्ताव रखा गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा सभी मुख्य चौक-चौराहों में कैमरे लगाए जाए। इसको लेकर हाउस ने सहमति जताई। पार्षदों ने मुद्दा रखा कि मल्टीपर्पज पार्किंग को नगर परिषद अपने स्तर पर चलाए। इसको लेकर प्रस्ताव रखा गया। बैठक में पार्षदों ने प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट देनी की मांग रखी।
- प्रतिनिधियों ने एलईडी पर देखी बैठक कार्रवाई
बैठक में पार्षद प्रतिनिधियों को शामिल न किए जाने के बाद कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक के कार्यालय में आ गए। यहां पर प्रतिनिधि सौरभ मेहता, राजेंद्र आहुजा, पंछी ठेकेदार, नरेश बजाज ने एलईडी पर बैठक की कार्रवाई देखी। इसे अलावा शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय और कर्मचारी सीसीटीवी से बैठक पर नजर रखे हुए थे।
- पार्षदों ने सिफारिश से कर्मचारी न रखने का निकाला गुस्सा
बैठक में पार्षदों ने कहा कि सफाई का ठेका दिया गया है, लेकिन पार्षदों के कहने पर नहीं लगाया जा रहा है। ठेकेदार प्रत्येक वार्ड से पार्षद के कहने पर दो-दो व्यक्तियों को रखे। इसको लेकर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने भी सहमति जताई।
- ईओ ने बैठक में माना नहीं हुए काम
बैठक में वार्ड 12 के पार्षद मोहनलाल और वार्ड 19 के निर्मल सिंह ने पिछली बैठकों में रखे गए एजेंडों पर चर्चा करने की मांग रखी। लेकिन बैठक में मौजूद अफसरों ने कोई जवाब नहीं दिया। वार्ड 19 के पार्षद ने दोबारा कहा कि ईओ साहब जवाब दीजिए। ईओ ने कहा कि यहां कोई काम नहीं हुआ है। बैठक में आचार संहिता से पहले बनाए गए 35 करोड़ के प्रस्तावों पर कोई चर्चा नहीं हुई।
- क्लाथ मार्केट की रजिस्ट्री करवाने की रखी मांग
बैठक में क्लाथ मार्केट के दुकानदार पहुंचे। दुकानदारों ने कहा कि नगर परिषद से खुली बोली पर ये दुकानें खरीदी थी, लेकिन 37 साल बीतने के बाद भी मलकीयत उनके नाम नहीं हुई है। दुकानदार केवल, वीरेंद्र, सुरेंद्र आदि ने मलकीयत नाम करवाने की मांग रखी।

- पपीहा पार्क को गोद देने की रखी मांग
नगर परिषद द्वारा पपीहा पार्क को किसी संस्था को भी गोद न देने पर पार्षद अर्जुन कटारिया ने कहा कि इसे भी जल्द से जल्द दिया जाए। ईओ ने कहा कि अन्य पार्कों को लेकर भी अभी तक वर्क ऑर्डर नहीं दिया गया है। पपीहा पार्क जल्द गोद दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed