{"_id":"6797cc754659388e0904cf2e","slug":"horticulture-department-collected-samples-from-vegetable-seed-sellers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-128457-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बागवानी विभाग ने सब्जी बीज विक्रेताओं से भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बागवानी विभाग ने सब्जी बीज विक्रेताओं से भरे सैंपल
Mon, 27 Jan 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सब्जियों के बीज विक्रेताओं की दुकानों से सैंपल लेते बागवानी विभाग के अधिकारी। स्र
फतेहाबाद। बागवानी विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को विभिन्न सब्जी बीज विक्रेताओं से सब्जियों के बीजों के सैंपल भरे। कुल 11 सैंपल को जांच के लिए सिरसा लैब में भेजा जाएगा।
सोमवार को उन्हीं सब्जी बीजों के सैंपल लिए गए हैं, जो कि इस सीजन में किसानों द्वारा लगाई जा रही है जैसे मूली, धनियां, भिंडी, टिंडा, प्याज, ग्वार फली इत्यादि शामिल है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि जिले में 100 से अधिक सब्जी बीज विक्रेता हैं जो कि फतेहाबाद, भूना, टोहाना, जाखल व रतिया में विभिन्न सब्जियों का बीज बिक्री का कार्य करते हैं।
समय-समय पर इन विक्रेताओं के यहां से निरीक्षण उपरांत बीज के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे जाते हैं। नमूने लेने का मुख्य उद्देश्य सब्जी बीज विक्रेताओं के यहां विभिन्न कंपनियों द्वारा सप्लाई किए गए बीज की जांच करना है, ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता एवं शुद्ध बीज उपलब्ध करवाया जा सके।
विज्ञापन
इस दौरान बीज विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वे बीज बिक्री के दौरान किसानों को लोट नंबर इत्यादि पूर्ण विवरण सहित बिल उपलब्ध करवाएं। यदि कोई बीज विक्रेता बिना बिल के बीज बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सीड एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता का बीज उपलब्ध हो सके।