फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Highest arrival of mustard in Bhattu Mandi, wheat crop did not arrive on the first day of purchase

Fatehabad News: भट्टू मंडी में सरसों की आवक सबसे ज्यादा, खरीद के पहले दिन नहीं आई गेहूं की फसल

Mon, 01 Apr 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Highest arrival of mustard in Bhattu Mandi, wheat crop did not arrive on the first day of purchase
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में इस समय सरसाें की आवक जोरों पर है। सबसे अधिक खरीद अभी तक भट्टू मंडी में हुई है। इस मंडी में अभी तक 8700 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। सोमवार को भट्टू की अनाज मंडी में 6000 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं, फतेहाबाद की अनाज मंडी में सोमवार से ही सरसों की आवक शुरू हो पाई है जिसमें पहले दिन केवल 36 क्विंटल सरसों की फसल खरीदी की जा सकी।
विज्ञापन

जिले में अभी 60 प्रतिशत सरसों की कटाई का काम बाकी है, ऐसे में आगामी दिनों में सरसों की आवक और बढ़ेगी। इस साल मंडियों में सरसों की आवक ज्यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में सरसों का सबसे ज्यादा उत्पादन भट्टू क्षेत्र में होता है। इस कारण भट्टू की अनाज मंडी में सरसों की सबसे ज्यादा खरीद हो रही है। भट्टू के अलावा फतेहाबाद व भूना की अनाज मंडी को सरसों खरीद के लिए अधिकृत किया हुआ है।
विज्ञापन


--------

10 दिन बाद होगी गेहूं की आवक

प्रदेश सरकार के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रशासन ने सोमवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करवा दी गई है। मगर अभी तक गेहूं की कटाई भी शुरू नहीं हुई है। इस कारण पहले दिन जिले की किसी भी अनाज मंडी या खरीद केंद्र पर कोई भी किसान गेहूं की फसल लेकर नहीं पहुंचा। किसानों व व्यापारियों के अनुसार कम से कम दस दिन बाद गेहूं अनाज मंडी में पहुंचनी शुरू होगी। किसान गेहूं की फसल की एक सप्ताह बाद कटाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
टोहाना क्षेत्र में आठ खरीद केंद्र बनाए
टोहाना। गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी की जा चुकी है। प्रशासन द्वारा अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर सफाई व्यवस्था और पैच वर्क का कार्य भी करवाया जा रहा हैं। मार्केट कमेटी द्वारा क्षेत्र में 8 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जहां सरकारी खरीद की जाएगी। प्रशासन द्वारा इसको लेकर व्यापारियों से बातचीत की गई है। टोहाना मार्केट कमेटी सचिव अमित रोहिल्ला ने बताया कि किसानों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी, उनकी गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। प्रशासन द्वारा गांव रेहनवाली, ठरवा, हिंदालवाला, नांगला, एडिशनल मंडी, मिर्च मंडी, पुरानी मंडी, नई अनाज मंडी में खरीद केंद्र बनाया गया है। पहले दिन गेहूं की कोई ढेरी नहीं आई।

-----------
गेहूं की खरीद के लिए प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मगर अभी तक आवक शुरू नहीं हुई है। खरीद एजेंसियों की ओर से खरीद को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। सरसों की खरीद जारी है।
विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed