फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Helplessness engulfed anger, half-naked, demanding the price of the sweat of labor

Fatehabad News: विवशता ने आक्रोश ओढ़ा, अर्धनग्न होकर श्रम के पसीने का मांगा मोल

Wed, 24 Jun 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 24 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Helplessness engulfed anger, half-naked, demanding the price of the sweat of labor
फतेहाबाद में एमएम कॉलेज के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हटाए गए कर्मचारी। स्रोत : कर्मचारी
फतेहाबाद। एमएम कॉलेज प्रबंधन समिति पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए नौकरी से निकाले गए आठ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 24वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और अपनी खोई आजीविका और सम्मान की बहाली के लिए जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्हें बहाल नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन की होगी। निकाले गए कर्मचारी विनोद कुमार, रवि, संतोष, राजेश, भीम, प्रदीप और सफाई कर्मचारी भूप सिंह अर्धनग्न अवस्था में धरने पर बैठे।
विज्ञापन

धरना दे रहे पीड़ित कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी बहाली को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है जिससे कर्मचारियों में भारी निराशा और गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले 11 से 20 वर्षों से कॉलेज में सेवादार, चौकीदार, माली और सफाई कर्मचारी के पदों पर पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे थे लेकिन प्रबंधन समिति ने दुर्भावना और रंजिश के चलते हमें बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। विडंबना है 24 दिन बीत जाने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन समिति ने हमसे बातचीत करने तक की जहमत नहीं उठाई है।

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी : धरने में शामिल सीटू नेता बेगराज ने पीड़ित कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनके आंदोलन को सीटू की तरफ से पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। कर्मचारियों ने कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि कॉलेज प्रशासन ने अपना अड़ियल रवैया नहीं बदला और उन्हें जल्द से जल्द नौकरी पर बहाल नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed