फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heavy damage to wheat crop due to hailstorm in Ratia

Fatehabad News: रतिया में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को हुआ भारी नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Heavy damage to wheat crop due to hailstorm in Ratia
रतिया के गांव अलीकां में हुई ओलावृष्टि।
फतेहाबाद। शुक्रवार सुबह हुई बेमौसम बारिश के कारण क्षेत्र में फसलों को नुकसान हुआ है। रतिया क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल बिछ गई। रतिया क्षेत्र में गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं भारी बारिश के कारण फतेहाबाद, जाखल, टोहाना, कुलां में भी फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बेमौसम बारिश ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं खेतों में कट चुकी सरसों की फसल व खेतों में खड़ी गेहूं की फसल तबाह हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण शुक्रवार सुबह ही मौसम में भारी बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शाम को भी फतेहाबाद क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश के कारण क्षेत्र के गांव भोडियाखेड़ा, बड़ोपल, धांगड़, अकांवाली, ढाणी माजरा, माजरा, भिरडाना सहित कई गांवों में गेहूं की फसल बिछ गई है। गेहूं को हुए नुकसान का आकलन किसान लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भट्टूकलां क्षेत्र में खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भी पानी से भीग गई। जिस कारण किसानों को अब सरसों सुखाने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम के पंजाब सीमा के साथ लगते रतिया क्षेत्र के कई गांवों में बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका है। शुक्रवार शाम को रतिया क्षेत्र में हुई बारिश के साथ-साथ, रतिया में पंजाब सीमा से सटे लधुवास, सरदारेवाला, नंगल, पिलछियां, अलीका आदि गांवों में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। गांव अलीका के किसानों पूर्ण चंद्र, लक्ष्मण, ओम प्रकाश, हरिश्चंद्र ने बताया कि उनके पंजाब सीमा के साथ लगते लगभग 15 एकड़ गेहूं की फसल ओलावृष्टि के चलते खराब हो गई। वहीं लधुवास के किसान नाजम सिंह और अन्य ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं के फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खेतों में गेहूं की फसल पकने की ओर अग्रसर थी और फसल के अच्छे पैदावार की उम्मीद थी लेकिन बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की आशंका है। हालांकि किसानों ने बताया कि अधिकतर नुकसान पंजाब सीमा में हुआ है लेकिन इन्हें ओलावृष्टि से पंजाब क्षेत्र के आसपास के दर्जन भर गांवों के किसानों को भी ओलावृष्टि की मार झेलनी पड़ रही है। फतेहाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

जाखल में सुबह से हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण जहां जाखल मंडी के कई वार्ड में सड़कों व गलियों में जलभराव होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं फसलों के भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को बताया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में पिछले एक साल से सीवर लाइन न डाले जाने के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति रही।

...फतेहाबाद में बारिश का आंकड़ा
खंड बारिश
फतेहाबाद 03
रतिया 04
टोहाना बौछारें
भट्टूकलां 03
भूना बौछारें
कुलां 04
जाखल 04

रतिया के गांव अलीकां में हुई ओलावृष्टि।

रतिया के गांव अलीकां में हुई ओलावृष्टि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed