फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heat started bothering again, maximum temperature reached 38 degree Celsius

Fatehabad News: फिर सताने लगी गर्मी, अधिकतम तापमान पहुंचा 38 डिग्री सेल्सियस

Mon, 14 Apr 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 14 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Heat started bothering again, maximum temperature reached 38 degree Celsius
फतेहाबाद के थाना रोड से गर्मी से बचाव के लिए दुपट्टें से मुंह ढककर जाती युवती। संवाद - फोटो : :वैभव मिश्रा की फाइल फोटो ।
फतेहाबाद। शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन सोमवार को पारा के उछाल से लोगों को तीखी गर्मी का अहसास हुआ। तेज धूप के चलते दोपहर के समय सड़क पर निकलना मुश्किल होने लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार जिले के तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। तापमान 40 पार होने के साथ ही लू चलने के आसार हैं। वहीं गर्मी से बचाव के लिए लोग बिजली उपकरणों को सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को फतेहाबाद शहर में 2 लाख 50 हजार यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई है। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ ही शहर में जूस, नींबू पानी, गूंद कतीरा और आइसक्रीम की मांग बढ़ने लगी है। वहीं तापमान बढ़ने से दोपहर के समय में बाजार सूने होने लगे हैं। लोग जरूरी कामों के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप से बचने के लिए लोग पूरे शरीर को कपड़े से ढककर बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गर्मी से गेहूं की कटाई में आई तेजी
जिले में इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे गेहूं की फसल में नमी की मात्रा कम हुई है। गेहूं की कटाई में पिछले दो दिनों से तेजी आई है। वहीं हाथों से गेहूं की कटाई कर रहे किसानों को दोपहर के समय काम छोड़कर आराम करना पड़ रहा है। इसको लेकर किसानों ने बताया कि फसलों की कटाई का काम अगले 10 दिनों तक और चलेगा। ऐसे में अगर मौसम खुश्क रहता है तो किसान समय पर फसलों की कटाई करके आगे की खरीफ की फसलों की बुवाई कर सकेंगे।


:: जिले में मौसम 16 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने से व उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से जिले के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे इस सप्ताह के अंत तक जिले का अधिकतम तापमान में 40 के पार पहुंचने के आसार हैं, जिससे रात्रि के तापमान में बढ़ोतरी होगी इससे जिले में गर्मी के बढ़ने के आसार बन रहे हैं।
-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed