फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health services remained closed in private hospitals, 6 OPDs opened in government without labs

Fatehabad News: निजी अस्पतालों में बंद रहीं स्वास्थ्य सेवाएं, सरकारी में बिना लैब खोली गईं 6 ओपीडी

Tue, 04 Apr 2023 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 04 Apr 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Health services remained closed in private hospitals, 6 OPDs opened in government without labs
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में छुट्टी के दिन खुली डिस्पेंसरी और मरीजों की दवाई लेने के लिए लगी
फतेहाबाद। आईएमए के आह्वान पर मंगलवार को निजी अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद रहीं। मरीज उपचार के लिए निजी अस्पतालों में पहुंचे लेकिन ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद रहने से लौट गए। स्वास्थ्य विभाग ने आईएमए की हड़ताल के चलते लोगों की परेशानी को देखते हुए सुबह 9 बजे नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 6 ओपीडी शुरू कर दी, लेकिन लैब नहीं खुले। छुट्टी के दिन भी अस्पताल में डेंटल, फीजिशियन, ईएनटी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हुई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ओपीडी में 350 मरीज उपचार के लिए पहुंचे लेकिन यहां भी लैब बंद होने से परेशानी हुई। अस्पताल में ओपीडी शुरू कर दी गई लेकिन लैब बंद रही। इसके चलते मरीजों के ब्लड सैंपल नहीं हुए। इधर निजी अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं बंद होने से नागरिक अस्पताल में 25 इमरजेंसी केस पहुंचे। आईएमए की हड़ताल को लेकर छोटे बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी हुई। निजी अस्पतालों के बाहर अभिभावक बच्चों को लेकर खड़े रहे लेकिन उन्हें यहां पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर है और ओपीडी बंद है। कई अभिभावक मेडिकल से ही दवा लेकर लौट गए।
विज्ञापन


आईएमए ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन फतेहाबाद ने प्रधान डॉ. मनमोहन पाहवा, सचिव डॉ. सतीश बंसल के नेतृत्व में मंगलवार को राजस्थान राइट टू हेल्थ बिल को लेकर उपायुक्त जगदीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. पवन मेहता, डॉ. पंकुश अरोड़ा, डॉ. आरसी चौहान, डॉ. राजेंद्र सोखी, डॉ. रिपु दमन, डॉ.वर्षा, डॉ. गीता चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब तकनीशियन भी रहे हड़ताल पर
जिले के लैब तकनीशियन भी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। मांगों को लेकर हरियाणा मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिले भर की करीब 450 लैब बंद रही। मेडिकल लैब सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल और आउटर में बंद होने से मरीजों को परेशानी हुई।

क्या बोले मरीज
गांव खासा महाजन से फिजिशियन के पास दवाई लेने के लिए आया था। खांसी के साथ खून आ रहा है। लेकिन यहां आकर पता चला कि अस्पताल बंद है। बिना दवाई ही वापस लौटना पड़ रहा है।

- गोपीराम, मरीज

पेट दर्द की तकलीफ होने के कारण फतेहाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार को अस्पताल आई तो पता चला कि डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर ने एक हफ्ते बाद बुलाया था। अब उसे पुरानी दवाई लेकर ही काम चलाना पड़ रहा है।
- किरणा, निवासी राजराना
आरएमओ बोले
इमरजेंसी केस के लिए लैब खुली थी। इसके अलावा अस्पताल में ओपीडी खुली रही है। आम दिनों की तरह ओपीडी खुली रही जिससे मरीजों को फायदा हुआ है।
- डॉ. राशिद, आरएमओ, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed