फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health department director's temper rises after finding filth in the mother-child ward

Fatehabad News: स्वास्थ्य विभाग के निदेशक का जच्चा-बच्चा वार्ड में गंदगी मिलने पर पारा चढ़ा

Sun, 03 Sep 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 03 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Health department director's temper rises after finding filth in the mother-child ward
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ.मनीष बंसल।
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. मनीष बंसल ने शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। निदेशक डॉ. बंसल के निरीक्षण शुरू करते ही अस्पताल स्टाफ में खलबली मच गई। जच्च-बच्चा वार्ड में गंदगी मिलने और तीमारदारों की भीड़ पर निदेशक का पारा चढ़ गया। निदेशक ने स्टाफ को फटकार लगाई। वार्ड में दवा के टेबल पर कूलर रखने पर तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

निदेशक डॉ. मनीष बंसल ने नागरिक अस्पताल में सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी, डॉ. सुभाष व सीनियर नर्सिंग स्टाफ को साथ लेकर निरीक्षण शुरू किया। निदेशक ने अस्पताल की ओपीडी का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जच्चा-बच्चा वार्ड में पहुंचे। यहां पर बेड के नीचे गंदगी मिली तो स्टाफ से पूछा कि सफाई क्यों नहीं की गई। वार्ड में तीमारदारों की भीड़ पर भी फटकार लगाई।
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा वार्ड में लाइटें बंद मिली। इस पर लाइट बंद होने का कारण पूछा, लेकिन अस्पताल स्टाफ जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद निदेशक ने पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। यहां पर मरीजों की दवा टेबल पर कूलर रखने पर तुरंत हटाने के निर्देश दिए। यहां भी लाइटें बंद मिली। डायरेक्टर ने जच्चा-बच्चा वार्ड में कर्मचारियों को चेतावनी दी कि अगर किसी कर्मचारी ने डिलीवरी के नाम पर बधाई ली तो बख्शा नहीं जाएगा। दोषी कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में दवाइयों की कमी पर डिमांड भेजे स्टाफ
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. बंसल ने अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां पर डायरेक्टर ने व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। निरीक्षण के बाद अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों की मीटिंग ली और निर्देश दिए कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न आने दें। अस्पताल में दवाई की कमी न आने दें, अगर कोई कमी है तो उसकी डिमांड तुरंत भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed