{"_id":"6692e09fa3294d578904e114","slug":"health-department-appointed-20-breeding-checkers-in-the-district-regarding-dengue-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-119384-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर जिले में रखे 20 ब्रिडिंग चेकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू को लेकर जिले में रखे 20 ब्रिडिंग चेकर
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू के लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी।
फतेहाबाद।अमानसून का मौसम शुरू हो चुका है। इसके चलते अब जिले में डेंगू के केस बढ़ने का खतरा भी मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी तेज कर दी है। पिछले काफी समय से टीमों घरों में जाकर लारवा की जांच कर रही है। अब हाई रिस्क एरिया में लारवा की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 ब्रिडिंग चेकर रखे गए हैं। 10 ब्रिडिंग चेकर फतेहाबाद, 5 टोहाना व 5 रतिया में लारवा जांचने का काम करेंगे।
यह ब्रिडिंग चेकर घर-घर जाकर डेंगू के लारवा की जांच करेंगे। इससे डेंगू के आशंकित मरीजों की जानकारी मिल जाएगी। फिर समय रहते इलाज करवाया जा सकेगा। अधिकारियों के मुताबिक डेंगू को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सर्वे के दौरान फ्रिज की ट्रे, कूलर, पानी की टंकियों में लारवा मिल रहा है। हाथोंहाथ टीम के सदस्य लारवा नष्ट करवाते हैं।
डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार।
- छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना।
- सिर के आगे वाले व आंखों के पिछले हिस्से में दर्द।
- शरीर के जोड़ों में दर्द।
- भूख न लगना।
- जी मिचलाना व उल्टी आना।
ऐसे करें डेंगू से बचाव
- दरवाजे व खिड़कियां बंद रखें।
- घर के आसपास साफ सफाई रखें।
- पानी जमा न होने दें।
- कूलर की टंकी साफ रखें।
- रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
- घर के आसपास नीम के पत्तों का धुआं भी कर सकते हैं।
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति
वर्ष मरीज
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 3
कोट
जिले में 20 ब्रिडिंग चेकर रखे गए हैं। जो घर-घर जाकर लारवा की जांच करेंगे। अगर कहीं लारवा मिलेगा, तो उसे नष्ट करवाया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम अधिकारी, फतेहाबाद