फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Health check-up camp in rural areas: Chief Minister

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएं : मुख्यमंत्री

Thu, 06 May 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Health check-up camp in rural areas: Chief Minister
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के जिला उपायुक्तों के साथ की कोरोना नियंत्रण के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रैपिड एंटीजन टेस्ट पर जोर दें। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएं और जागरूकता अभियान भी चलाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी और निजी अस्पताल बेड, मरीजों की संख्या और ऑक्सीजन उपलब्धता आदि डाटा निरंतर पोर्टल पर अपडेट करें। अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और दवाइयों का ऑडिट करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना के स्टेप डाउन मरीजों को संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने को प्राथमिकता दें। ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले टैंकर और ऑक्सीजन की मांग की निगरानी के लिए जिलों में टीमें गठित करें। जिला उपायुक्त स्वयं ऑक्सीजन की मांग व आपूर्ति की निगरानी करें। ऑक्सीजन टैंकर की अनलोडिंग जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन दवाईयों की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें गठित करें।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंस में एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल, एसडीएम कुलभूषण बंसल, भारत भूषण कौशिक, सीटीएम अंकिता वर्मा, डीआरओ प्रमोद चहल, सीएमओ डॉ. गोबिंद गुप्ता, नव नियुक्त सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण, उपनिदेशक डीआईसी जेसी लांग्यान, डीआईओ सिकंदर, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनीता सोखी, डॉ. हनुमान सिंह, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव नरेश झांझड़ा, डॉ. गिरीश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने दी जिले की रिपोर्ट
उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने जिला में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु सरकार द्वारा निर्धारित किए गए दर के बैनर सार्वजनिक स्थानों व प्राइवेट अस्पतालों के बाहर चस्पा कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों से अधिक रुपये वसूलने पर संबंधित प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला में प्राइवेट एंबुलेंस के दर में संशोधन किया गया है। कोविड-19 की सैंपलिंग व टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाएगी। ज्यादा रेट वसूलने वाले अस्पतालों के खिलाफ नागरिक मोबाइल नंबर 7015075600 व 8059735022 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं। उपायुक्त डॉ. बांगड़ ने बताया कि जिला में कालाबाजारी रोकने के लिए निगरानी समिति गठित कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने जाना डीसी का हाल
उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ कोरोना संक्रमित हो गए थे और पिछले कुछ दिन से अवकाश पर थे। वीरवार को ही वह ठीक होकर दोबारा आए हैं। वीसी के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ का हालचाल जाना और उन्हें कोरोना से जंग जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed