फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   healt department survey ten house saw dengu larva issued notice

सर्वे के दौरान दस घरों में मिले डेंगू के लार्वा, स्वास्थ्य विभाग ने उठाया ये कदम

Tue, 30 Jul 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
healt department survey ten house  saw dengu larva issued notice
जाखल गांव में डेंगू-मलेरिया के मच्छरों को लेकर घरों में सर्वे करती स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : Fatehabad
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने मंगलवार को जाखल मंडी मे डोर टू डोर जाकर डेंगू, मेलरिया, दिमागी बुखार व स्वच्छता को लेकर सर्वे किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाखल के स्वास्थ्य विभाग पीएचसी सिधानी की एएनएम चरणजीत कौर एवं गगनदीप सिंह के नेतृत्व में आशा वर्करों की टीम ने जिन घरों मे लारवा मिले उन्हें नोटिस भी थमाए। स्वास्थ्य टीम ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चांदपुरा में भी सभा करके स्कूली छात्र-छात्राओं को डेंगू, मेलरिया के लक्षण एवं स्वच्छता के निर्देश दिए ताकि डेंगू इत्यादी बिमारी ना फैल सके। गांव में सर्वे के दौरान आशा वर्करों ने लोगो को समझाया कि सर्दी के साथ बुखार आना, पसीना आकर बुखार उतरना, एक दिन के बाद बुखार आना, बुखार के साथ शरीर टूटने के लक्षण मेलरिया के होते है । उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर 14 दिन का उपचार करवाना, डेंगू के लक्षण बताते हुए कहा कि सिर में दर्द, आंखो के पिछले हिस्से में दर्द, शरीर में लाल दाने निकलना, जोड़ो में दर्द होना, शरीर के किसी भी हिस्से मे रक्त का स्राव होना, तेज बुखार आना, शरीर का टूटना इत्यादी । रमेश कुमार ने डेंगू के बचाव की जानकारी देते हुए बताया कि कूलर , फ्रिज, गमलों व नालियों में पानी जमा ना होने देना व आसपास स्वच्छता बनाए रखना, डेंगू होने पर सिर्फ डॉक्टर की सलाह से ही दवाई लेनी चाहिए । इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने 10 घरो में लारवा मिलने पर उनको नोटिस थमाए। स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि एक बार नोटिस देने के बावजूद अगर फिर उसी घर में लारवा मिला तो ऐसे मकान मालिक को 3 हजार जुर्माना हो सकती । स्वास्थ्य टीम में आशा वर्कर बलजिन्दर कौर, संदीप कौर, पुष्पा देवी, सुखपाल कौर सहित मास्टर निर्मल सिंह व स्कूली छात्राएं शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed