फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   He was bringing heroin from Punjab on a bike, Guggi started smuggling at the behest of his brother-in-law

Fatehabad News: पंजाब से बाइक पर ला रहा था हेरोइन, जीजा के कहने पर गुग्गी करने लगा तस्करी

Mon, 04 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 04 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
He was bringing heroin from Punjab on a bike, Guggi started smuggling at the behest of his brother-in-law
फतेहाबाद में हेरोइन मामले में पकड़ा गया आरोपी तस्करसंवाद
फतेहाबाद। सीआईए स्टाफ रतिया एवं एवीटी स्टाफ ने गांव धांगड़ में पुल के पास से सोमवार को हिसार जिले के पीरांवाली निवासी गुरमीत सिंह उर्फ गुग्गी को गिरफ्तार कर एक किलो 60 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। अंतराष्ट्रीय बॉर्डर से भी सप्लाई की आशंका है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी नशे की हालत में था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव बडोपल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली की आरोपी तस्कर गुरमीत सिंह उर्फ गुग्गी मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में हेरोइन लेकर पंजाब से रतिया व बड़ोपल होते हुए गांव पीरांवाली में बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने धांगड़ पुल पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ समय बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से रतिया की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी मोटरसाइकिल की स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे सरकारी वाहन से रास्ता रोककर काबू कर लिया। आरोपी के पास से करीब 1 किलो 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ 10 से अधिक मामले दर्ज

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से 10 मामले दर्ज हैं, जिसमें नशा तस्करी, चोरी और अनैतिक व्यापार के मामले भी शामिल है। आरोपी तस्कर नशा पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्टर का काम कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में कई बड़े गिरोह शामिल हो सकते है।

जीजा के कहने पर करता था तस्करी, मिलते थे 10 हजार

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने जीजा सोनू उर्फ सोनी के कहने पर तस्करी कर रहा था। आरोपी को पंजाब से हेरोइन लाने के लिए 10 हजार रुपये प्रति चक्कर के मिलते थे। इसके अलावा उसे नशा करने के लिए भी मिलता था। आरोपी 5वीं कक्षा तक पढ़ा है और विवाहित है।

सप्लायर की तलाश में तीन टीमों की पंजाब में दबिश

पुलिस के अनुसार आरोपी हेरोइन की तस्करी का कार्य अपने पंजाब स्थित साथी के साथ मिलकर करता है, जिसकी पहचान हो गई है। एसपी के अनुसार मुख्य सप्लायरों की तलाश में तीन टीमें पंजाब में दबिश दे रही है। इससे पहले बड़ी मात्रा में पुलिस टोहाना क्षेत्र में 4 किलो हेरोइन पकड़ चुकी है। बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़े जाने का ये दूसरा मामला है।

6.43 ग्राम हेरोइन सहित दो भाई गिरफ्तार
टोहाना। शहर पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में किला मोहल्ला के रहने वाले दो भाइयों राज व सिकंदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.43 ग्राम हेरोइन बरामद की है। शहर पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के तहत क्राइम गश्त के दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम किला मोहल्ला पहुंची, तो सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.43 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी राज से गहन पूछताछ करने पर उसके भाई सिकंदर की संलिप्तता भी सामने आई, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed