फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   he is live and diclosed his pention after show him dead

साहब, मैं जिंदा हूं, मृत घोषित कर बंद कर दिया पेंशन

Sat, 28 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 28 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
उसने कहा कि साहब मैं जिंदा हूं और अधिकारियों ने मुझे मृत घोषित कर दिया है। पेंशन विभाग ने मेरी पेंशन काट दी है।
विज्ञापन


ये सुनकर अनिल विज गुस्से में आ गए और उन्होंने टोहाना थाना प्रभारी को मामला दर्ज कर जांच करके अगली मीटिंग में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए।

बैठक में आए टोहाना के जगदीश चंद ने कहा कि मुझे मृत घोषित कर पेंशन विभाग ने मेरी पेंशन बंद कर दी है। इस पर विज ने अधिकारियों को फटकार लगाई।

बैठक में कुल 17 मामले रखे गए। धारसूल कलां ग्राम वासियों ने मांग की थी कि उनके स्कूल की चारदीवारी टूटी हुई है और स्कूल में बच्चों के लिए शौचालय भी नहीं है।

इस पर सुनवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए और कहा अफसर खुद भी देख लिया करो।

एक अन्य मामले की सुनवाई करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बुजुर्गों के खाते खुलवाना सुनिश्चित करें और उन्हें पेंशन दिलवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


भल्ले राम निवासी दहमन ने शिकायत दी थी कि उसके पड़ोसी ने सिंचाई पानी के नाले को तोड़ दिया और उसे सिंचाई के लिए पानी नहीं दे रहा है। इस पर कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग ने बताया कि इस मामले में उसे नोटिस जारी कर दिया गया है और 15 दिन बाद प्रार्थी को पानी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी व कराधान विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे संयुक्त रूप से टीम बनाकर रतिया क्षेत्र में अवैध शराब और नशे का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब का युवा नशे की चपेट में आकर बर्बाद हो चुका है। हमें हरियाणा के युवा को बर्बाद होने से बचाना है।

अनिल विज बेसहारों के लिए है
एक अन्य मामले की सुनवाई करते हुए डीएसपी फतेहाबाद को जांच करने के आदेश देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीघड़ निवासी लाजवंती के प्लाट और गली पर कब्जा करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

जांच में पूर्ण विवरण रिपोर्ट लेकर अगली बैठक में रखा जाए। शिकायत लेकर आई महिला ने कहा कि थाने में जाओ तो पुलिस कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर विज ने कहा मैं बेसहारा के लिए हूं।

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने शेखुपुर दडौली निवासियों की मांग पर बस समय सारणी को बदलने और रूट पर अतिरिक्त बसे चलाने के लिए हरियाणा रोडवेज के विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए।


बैठक में उपायुक्त एनके सोलंकी, पुलिस कप्तान संगीता कालिया, अतिरिक्त उपायुक्त राजेश जोगपाल, भारत भूषण मिढ्ढा, स्वतंत्र बाला चौधरी, सुनीता दुग्गल, एसडीएम डॉ. जेके आभीर, डॉ. मुनीष नागपाल, समिति सदस्य सरदारी लाल, राजपाल बैनीवाल, रामराज मेहता, आत्म प्रकाश मेहता, डीएसपी विजय जाखड़, रविंद्र तोमर, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, डीडीपीओ राजेश खोथ, कार्यकारी अभियंता सुभाष भांभू, बिजेंद्र लांबा, उप निदेशक कृषि डॉ. बलवंत सहारण, डॉ. काशी राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed