फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana Roadways bus accident in Fatehabad

हरियाणा रोडवेज की बस का एक्सीडेंट: फतेहाबाद में पेड़ से टकराई बस, आधा घंटा फंसा रहा चालक, हालत गंभीर

Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना (फतेहाबाद) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
सार

फतेहाबाद रोडवेज डिपो की बस एचआर 62 जेवी 4427 वीरवार शाम को 7 बजे फतेहाबाद से उकलाना के लिए सवारियां लेकर चली थी। लेकिन भूना के पास मोटरसाइकिल चालक को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन
Haryana Roadways bus accident in Fatehabad
बस का एक्सीडेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर सनियाना गांव के भाखड़ा नहर के नजदीक मोड पर हरियाणा रोडवेज की बस पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक रमेश कुमार समैण ड्राइवर कैबिन में ही फंस गया। यह बस फतेहाबाद डिपो की है। इस हादसे में कई सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। बस के एक्सीडेंट के बाद उकलाना- भूना रोड पूरी तरह से जाम हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उकलाना, हिसार व भूना आदि जगह उपचार हेतु रवाना किया। बस चालक रमेश कुमार समैण को बस के अगले हिस्से को लोगों ने लोहे की रॉड में इत्यादि से तोड़कर करीब आधे घंटे बाद बाहर निकाला। परंतु चालक की एक टांग टूट गई। जिसे हिसार के लिए रेफर किया गया। सीएससी केंद्र भूना में 52 वर्षीय महेंद्र देवी गांव भेरिया का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया जिसकी बाजू भी फ्रैक्चर हो गई। 
विज्ञापन




फतेहाबाद रोडवेज डिपो की बस एचआर 62 जेवी 4427 वीरवार शाम को 7 बजे फतेहाबाद से उकलाना के लिए सवारियां लेकर चली थी। लेकिन भूना के पास मोटरसाइकिल चालक को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक शटरिंग और सीट के बीच में फंस गया। बस में 8-10 सवारियों को भी चोटें आई हैं। बस चालक की हालत गंभीर होने के कारण हिसार रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूना बस स्टैंड इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने बताया कि लगभग साढ़े आठ बजे बस उकलाना पहुंचनी थी। लेकिन रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती सूचना मे चालक परिचालक और सभी सवारियां में जान की हानि नहीं हुई। जबकि चालक के पांव में गंभीर चोटे हैं। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। इसलिए कुछ घायलों को तुरंत विभिन्न अस्पतालों में पहुंचा दिया है। मगर बस चालक को छोड़कर किसी को गंभीर चोटे नहीं है। एक्सीडेंट को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed