{"_id":"631392b41c0aa84bdf1747e2","slug":"haryana-panchayat-minister-devendra-babli-did-surprise-inspection-of-police-stations-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रात को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने किया थानों का औचक निरीक्षण, थाने में नहीं मिले प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रात को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने किया थानों का औचक निरीक्षण, थाने में नहीं मिले प्रभारी
Sat, 03 Sep 2022 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:15 PM IST
सार
मंत्री टोहाना शहर व सदर थाने का औचक निरीक्षण किया। दोनों ही जगह थाना प्रभारी नहीं मिले। दोनों के फील्ड में होने की बात कही और मंत्री से एसएचओ की फोन पर बात करवा दी।
विज्ञापन
औचक निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री देवेंद्र बबली।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने शनिवार देर रात फतेहाबाद के टोहाना शहर थाने व सदर थाने का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के आने की सूचना के बाद थाने के कर्मचारियों में खलबली मच गई। इस दौरान दोनों थानों के प्रभारी मौके पर नहीं मिले। इसके बाद मुंशी ने दोनों के फील्ड में होने की बात कही और मंत्री से एसएचओ की फोन पर बात करवा दी।
विज्ञापन
शहर थाने में पहुंचे मंत्री देवेन्द्र बबली को थाने में एमएचसी अजमेर सिंह मिले। उन्होंने बताया कि एसएचओ राजपाल फील्ड में गए है। इसके बाद मंत्री ने एसएचओ से फोन पर बात की, जिस पर एसएचओ ने फील्ड में होने की बात कही। मंत्री बबली ने कहा कि शहर में गुंडागर्दी, चोरियों व नशे पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान के बैंक खाते खंगाले, प्रॉपर्टी के कारण हत्या के एंगल पर जांच जारी
विज्ञापन
इस दौरान एसएचओ से बबली ने पूछा कि व्यापारी रघुवीर कंसल को धमकी देने व दुकान पर पथराव मामले में कितने लोगों पर केस दर्ज हुआ, कितने गिरफ्तार हुए तो एसएचओ ने तीन लोगों को नामजद कर गिरफ्तारी की बात कही। जिस पर मंत्री भड़क गए और बोले 5 लोगों पर नामजद केस दर्ज हुआ था, सिर्फ तीन की गिरफ्तारी हुई है। बबली ने कहा टोहाना में किसी को बदमाशी नहीं करने दूंगा।
यह भी पढ़ें : Firing In Rohtak: राज्यपाल के जाने के बाद MDU में चली गोलियां, NSUCI के पूर्व अध्यक्ष सहित चार घायल
समैक बेचने वाले छोटे लोगों को तो पकड़ा जाता है, बड़े मगरमच्छ रह जाते हैं, अब ऐसा नहीं चलेगा। इससे पहले मंत्री ने सदर थाने में निरीक्षण किया। बबली को यहां भी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयभगवान नहीं मिले। उनके भी फील्ड में होने की बात कही गई। बबली ने सदर एसएचओ को भी फोन पर जरूरी निर्देश दिए। मंत्री एक सप्ताह में थाने में आए प्रमुख मामलों की पेंडिंग व कार्रवाई रिपोर्ट देने की बात कहकर चले गए। उन्होंने जल्द ही एसपी व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ भी बैठक करने की बात भी कही।