{"_id":"661253497d8dd03cde05f083","slug":"haryana-farmers-gathered-in-tohana-to-protest-against-chief-minister-nayab-singh-saini-detained-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विरोध को लेकर एकत्रित हुए किसान, हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: टोहाना में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विरोध को लेकर एकत्रित हुए किसान, हिरासत में लिया
Sun, 07 Apr 2024 01:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:33 PM IST
सार
किसानों का कहना कि रतिया में आए मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को उपद्रवी बोला गया है, मुख्यमंत्री सबसे पहले किसानों से माफी मांगे। किसान काले झंडे लेकर टोहाना पहुंचे।
विज्ञापन
किसानों को हिरासत में लेते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। इसको लेकर किसानों द्वारा पहले से विरोध का ऐलान किया गया। अनाज मंडी में मुख्यमंत्री सिरसा लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार अशोक तंवर के पक्ष में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं रविवार को किसान टोहाना में एकत्रित हुए और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसानों को हिरासत में ले लिया। पांच बसों में किसानों को भरकर पुलिस थाने ले जाया जा रहा है। मीडिया से बातचीत करते हुए किसानों ने कहा कि वह सरकार से सवाल करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन सरकार इतनी डरी हुई है कि वह किसानों से बात ही नहीं करना चाहती। पुलिस बल के द्वारा किसानों को हिरासत में ले लिया गया है। किसानों का कहना है कि उनका विरोध लगातार जारी रहेगा और वह बीजेपी और बीजेपी के नेताओं से सवाल करते रहेंगे।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत करते हुए पगड़ी संभाल जट्टा किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा कि एमएसपी की मांग और कॉरपोरेट घरानों के माफ किए गए कर्ज सहित विभिन्न सवालों का जवाब सरकार नहीं दे रही है।
इसी के चलते किसान विरोध पर उतरा हुआ है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों भी रतिया में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा जनसभा की गई थी और किसानों को उपद्रवी बताया गया था। सबसे पहले मुख्यमंत्री किसानों से माफी मांगे।
जाखल से भी आएंगे किसान
उधर, भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा ने नेतृत्व में जाखल उप तहसील कार्यालय में करीब 2 महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भी मुख्यमंत्री की रैली में जाकर विरोध करने का ऐलान किया है। ये किसान पिछले साल जुलाई महीने में जाखल क्षेत्र में घग्गर नदी में आई बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग उठा रहे हैं। काफी किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।