फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Haryana: Birendra Singh reached Kumari Selja's lok Sabha campaign in Fatehabad

Haryana: कुमारी सैलजा के प्रचार अभियान में पहुंचे बीरेंद्र सिंह, बोले- मौका पड़या है, भाजपा वालों को ठोक दो

Mon, 13 May 2024 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 May 2024 09:26 PM IST
सार

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 10 की 10 लोकसभा सीटें कांग्रेस व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जीतेंगे। लोगों को लगने लगा है कि प्रजातंत्र को बचाना है तो डटकर भाजपा के खिलाफ वोटों की लड़ाई लड़नी है।

विज्ञापन
Haryana: Birendra Singh reached Kumari Selja's lok Sabha campaign in Fatehabad
संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने कहा कि मैं ज्योतिषी तो हूं नहीं, लेकिन भाजपा को दिल्ली से भगा नहीं दिया तो फिर आगे वोट नहीं पड़ेंगे। दिल्ली में कुछ पैसे वाले लोग हैं, जिनकी सरकार है। इनको कमेरे व किसान वर्ग से कोई सरोकार नहीं है। अभी मौका पड़या है, इनको ठोक दो। ठोकना भी ऐसा है कि इनको पता लग जाए।

विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह सोमवार को फतेहाबाद के गांव भोडियाखेड़ा में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमारी सैलजा के साथ प्रचार अभियान में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कमेरे वर्ग, किसान वर्ग व फौज से बड़ा डरते हैं। किसानों को बेहाल करके छोड़ दिया है। वहीं, कमेरे वर्ग को पांच किलो अनाज देकर ठग रहे हैं। फौज को भी कमजोर करने के लिए अग्निवीर योजना लागू कर दी है। इसलिए डर रहे हैं कि कहीं फौज भी इनका विरोध न करने लग जाए।
विज्ञापन


हरियाणा की जनता किसी को माफ नहीं करती
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा की जनता किसी को भी माफ नहीं करती है। हरियाणा वालों ने ओमप्रकाश चौटाला को भी ऐसा ठोका कि 90 में से 8 पर छोड़ दिया। अभी तक उनकी पार्टी उभर नहीं पा रही है। अब लगातार कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed