फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hailstorm affected six villages of Ratia, damage to wheat crop in two thousand acres

Fatehabad News: ओलावृष्टि से रतिया के छह गांव हुए प्रभावित, दो हजार एकड़ में गेहूं की फसल को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm affected six villages of Ratia, damage to wheat crop in two thousand acres
रतिया क्षेत्र में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेते भारतीय किसान यूनियन (एकता) के जिला
फतेहाबाद/रतिया। शुक्रवार को जिले में हुई बारिश के साथ रतिया क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के आकलन के अनुसार, रतिया के छह गांवों में 60 फीसदी गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। वहीं बारिश से भट्टूकलां क्षेत्र में पकी पकाई सरसों को हल्का नुकसान की आशंका जताई गई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, मौसम 30 मार्च तक परिवर्तनशील रहेगा, वहीं इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि शुक्रवार की सुबह से लेकर देर रात्रि तक जिले में लगातार बारिश होती रही। वहीं रतिया के पंजाब क्षेत्र के साथ लगते गांवों में ओलावृष्टि हुई। गांव अलीका, महमदगी, खाई, पिलछिया, लधुवास व बाड़ा में ओलावृष्टि होने के कारण गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने शनिवार को इन गांवों का दौरा करके नुकसान का जायजा भी लिया है। यहां पर गेहूं की फसल तेज हवाओं व ओलावृष्टि के कारण बिछ गई। कृषि विभाग के अनुसार, इन गांवों में 60 फीसदी तक गेहूं की फसल प्रभावित हुई है और दो हजार एकड़ गेहूं की फसल को नुकसान का अनुमान है। वहीं कृषि अधिकारियों ने बताया कि अन्य स्थानों पर केवल बारिश हुई है और ठंड बढ़ी है। जिससे गेहूं को कोई अधिक नुकसान नहीं है। बल्कि इससे गेहूं को फायदा होगा और गेहूं का दाना अच्छा बनेगा।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगी भाकियू (एकता)
रतिया उपमंडल में ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता) का प्रतिनिधिमंडल 27 मार्च को एसडीएम को ज्ञापन देगा। पंजाब सीमा से सटे गांव लधुवास, सरदारेवाला, नंगल, पिलछिया, अलीका, मेहमदकी आदि में ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ पक्की हुई फसल नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-निर्भय सिंह, जिला प्रधान, भाकियू (एकता)

27 मार्च को डीसी से मिलेंगे
ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए हमारी टीम ने शनिवार को कई गांवों का दौरा किया है। किसानों के खेतों में फसल काफी हद तक खराब हो गई है। प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को डीसी से मिलेंगे।

-मनदीप नथवान, राज्य संयोजक, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति
कोट
ओलावृष्टि के कारण रतिया के पंजाब क्षेत्र से लगते गांवों में गेहूं की फसल 60 फीसदी तक प्रभावित हुई है। शनिवार को इन गांवों का दौरा भी किया गया है। हालांकि जहां पर ओले नहीं पड़े हैं और बारिश हुई है, वहां पर गेहूं को फायदा ही होगा। एक तो किसानों की सिंचाई बची है और दूसरा ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल का दाना अच्छा बनेगा।

-संदीप कुमार, उपमंडल कृषि अधिकारी, रतिया।
कोट
हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 30 मार्च तक परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हल्के बादल व हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है, लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 30 मार्च रात्रि से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बन रही है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed